herzindagi
Famous Caves in Uttarakhand

भारत की एक ऐसी गुफा जिसमें छिपा है दुनिया के अंत का राज, जानकर आप ही रह जाएंगे हैरान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक ऐसी गुफा है जिसके भीतर दुनिया के अंत का रहस्य छिपा हुआ है। ये रहस्य जानने के लिए अक्सर लोग पिथौरागढ़ में इस गुफा के दर्शन करने के लिए आते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-04-04, 11:28 IST

अक्सर यह सवाल उठते हैं कि इस दुनिया की उम्र कितनी है? क्या प्रलय आने से इस संसार समाप्त हो जाएगा? अगर पहले आएगी तो कब और उसके बाद इंसान का क्या होगा? ऐसे कई सवाल कई बार लोगों के मन में आते हैं! इन्हीं सवालों का जवाब देती है उत्तराखंड की एक गुफा। जिसमें दुनिया के अंत का राज छिपा है। ये एक ऐसी गुफा है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और उसके अंदर की आकृतियों को देखकर हैरान रह जाते हैं। इस गुफा का नाम है पाताल भुवनेश्वर गुफा।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में है रहस्यमयीगुफा

Famous Caves ()

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट से 14 किलोमीटर की दूरी पर पाताल भुवनेश्वर गुफा है।यह गुफा काफी प्राचीन है और आजकल लोगों के लिए काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा माना जाता है कि कई प्राचीन ग्रंथों में इस गुफा का जिक्र किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें:Valentines Day सेलिब्रेट करने हिमाचल की इन हसीन जगहों पर पहुंचें

चमत्कारी शिवलिंग का रहस्य

ऐसा कहा जाता है कि इस रहस्यमयी गुफा में भगवान शंकर का एक शिवलिंग स्थापित है। इस शिवलिंग को काफी चमत्कारी और शक्तिशाली माना जाता है। लोकश्रुति है कि शिवलिंग का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन इस शिवलिंग का सिरा इस गुफा की छत को छू लेगा उस दिन इस संसार का खात्मा हो जाएगा। यानी कि उस दिन यह दुनिया समाप्त हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: Valentines Day सेलिब्रेट करने उत्तराखंड की इन हसीन जगहों पर पहुंचें

समुद्र तल से काफी नीचे है गुफा

माना जाता है कि यह गुफा समुद्र तल से भी लगभग 90 फीट नीचे है। इतिहासकार बताते हैं कि इस गुफा की खोज सूर्य वंश के राजा रितुपर्णा ने की थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इस गुफा में पांडवों ने भगवान शंकर की पूजा की थी। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस गुफा की खोज आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी और उन्होंने इस गुफा में भगवान शंकर का एक तवे का शिवलिंग स्थापित किया था।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।