herzindagi
best places to visit in north east in hindi

जून के महीने में नॉर्थ-ईस्ट की ये जगहें कपल्स के लिए होंगी बेस्ट

अगर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो आपको नॉर्थ-ईस्ट घूमना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-06-01, 17:20 IST

दिल्ली में जून के महीने में सड़ी गर्मी पड़ती है। ऐसे में मन करता है कि अपने पार्टनर के साथ कहीं दूर पहाड़ों में जाएं। ज्यादातर लोग उत्तराखंड या हिमाचल ही जाते हैं। लेकिन आपको इस बार अपने पार्टनर के साथ नॉर्थ-ईस्ट की सैर करनी चाहिए।

नॉर्थ-ईस्ट भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। साथ ही अनजाने लोगों के बीच आपका यह सफर आप दोनों को और करीब ले आएगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने साथी के साथ घूम सकते हैं।

तामेंगलोंग, मणिपुर (Manipur)

manipurअगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हैं तो आपको मणिपुर के खूबसूरत गांव तामेंगलोंग जाना चाहिए। जून के महीने में इस गांव का नजारा देखने लायक होता है। हरे-भरे पहाड़ और जंगल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही अगर आपको जानवरों से प्यार है तो यहां आपको तेंदुआ, हॉग डियर, जंगली कुत्ते, बाघ और लकड़बग्घे जैसे कई जानवर दिख जाएंगे।

भालुकपोंग, अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)

arunchalअगर आपके पार्टनर को प्रकृति से प्यार है तो इससे ज्यादा खूबसूरत कोई अन्य जगह नहीं हो सकती है। इसलिए इस बार दिल्ली से कोसों दूर, अनजाने लोगों के बीच इस शहर को कुछ दिनों के लिए आप अपना घर बना सकते हैं। यहां का देहाती कल्चर आपको यहां रहने पर मजबूर कर देगा। आप सुबह उठकर अपने पाटर्नर के साथ सनराइज देख सकते हैं। यकीन मानिए पहाड़ों पर सनराइज और सनसेट देखने से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।

जोरहाट, असम (Assam)

assamअसम दुनियाभर में अपनी बेतहाशा खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के चाय बगान और उनमें काम करने वाली महिलाएं आपका मन मोह लेंगी। असम राज्य में बसा जोरहाट शहर मकबरे, मस्जिद, पार्क और बगीच इस गांव की शान है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। लोगों की भीड़भाड़ से दूर यह शहर आपको कुछ ऐसी यादें देगा, जो आपको जीवन भर याद रहेंगी। (गुवाहाटी के बेस्ट रेस़्त्रां)

इसे भी पढ़ें:ये हैं नार्थ-ईस्ट में मार्च के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन प्लेसेस

चेरापूंजी, मेघालय (Meghalaya)

meghalyaचेरापूंजी मेघालय के सबसे ऊंचाई पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। जून के महीने में यह मौसम घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां के लिविंग रूट्स ब्रिज जो रबर ट्री से बने हैं,पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। आप यहां घटों अपने पार्टनर के साथ झरने के नीचे बैठ सकते हैं। हालांकि, मॉनसून के दौरान यहां काफी बारिश होती है। महबूब के साथ बारिश का अपना एक अलग मजा है।(सिक्किम के रंगवला शहर में घूमना है बेहद खास)

इसे भी पढ़ें:गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर से लेकर असम स्टेट म्यूजियम तक घूमें इन खूबसूरत जगहों पर

लुंगलेई, मिजोरम (Mizoram)

mizoramaलुंगलेई का मतलब 'द ब्रिज ऑफ रॉक'होता है। इस शहर का नाम मिजोरम की सबसे लंबी नदी तल्वांग की एक छोटी सहायक नदी - नघासिह के आसपास नदी क्षेत्र में पाए जाने वाले चट्टान जैसे पुल से लिया गया है। यह शहर चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।