Travel Plan : भारत की इन जगहों पर दिखता है विदेश जैसा नजारा

विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन नहीं हैं बजट तो देश में ही लें सकते हैं विदेश के मजें।

india best travel

घूमने के शौकीन लोग हमेशा ही नई-नई जगहें तलाशते रहते हैं। दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए हमें लाखों खर्च करने पड़ते हैं। अगर आपका भी मन विदेश घूमने का है, तो बता दें कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जिनकी खूबसूरती विदेश की तरह ही है। ऐसे में आप भी कम बजट में विदेश जैसा आनंद भारत में आसानी से उठा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की मंडी

स्कॉटलैंड की खूबसूरती को देखते ही सभी का मन होता है कि वो भी एक बार स्कॉटलैंड जरूर जाएं, लेकिन कम बजट होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता, ऐसे में हम आपको बता दें कि भारत के हिमाचल प्रदेश की मंडी में स्कॉटलैंड की तरह हरियाली भरे पहाड़ों का आनंद आप बेहद कम पैसों में उठा सकते हैं।

केरल मेंमुन्नार

अगर आपका भी सपना मलेशिया जाने का है और वहां के बगीचों में चाय का लुत्फ़ उठाने का है तो आप यह सपना केरल के मुन्नार में जाकर भी पूरा कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती मलेशिया से कम नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें-घनसाली: प्राकृतिक खजाने के बीच में स्थित एक अद्भुत जगह

कश्मीर में गुलमर्ग

कई लोगों का सपना स्विट्जरलैण्ड जाने का होता है लेकिन महंगी टिकट होने के कारण यह संभव नहीं हो पाता, तो ऐसे में आप कम बजट में ही कश्मीर के गुलमर्ग जाकर स्विट्जरलैंड जैसा मजा उठा सकते हैं। अगर आप कश्मीर भी ना जाएं तो हिमाचल के खज्जियारमें आपको स्विट्जरलैण्ड जैसा एहसास मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें-Nainital Budget Trip: दिल्ली से महज 3 हजार में घूम आएं नैनीताल, इस तरह बनाएं बजट

लद्दाख

अगर आपका भी सपना ऑस्ट्रेलिया के ऊंचे पहाड़ों का लुत्फ़ उठाने का है तो आपको भारत का लद्दाख जरूर जाना चाहिए। भारत के लद्दाख में आपको ऑस्ट्रेलिया जैसा ही सुकून मिलेगा। सबसे खास बात ये हैं कि लद्दाख आप काफी कम बजट मेंघूम सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Abhi&Shweta (@dodo.n.gumo)

अंडमान

क्या आप भी स्पेन जाकर समुद्र की गहराइयों में मछलियों और तैरने वाले दूसरे जीवों की सुंदरता को देखना चाहते हैं। बता दें कि इसका मजा आप भारत के अंडमान जाकर भी उठा सकते हैं। भारत में बसा अंडमान बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां भी आप कम पैसों में समुद्र की गहराइयों में पानी के जीवों का आनंद उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP