herzindagi
On this Christmas must visit this beautiful real santa claus village

सपनों की दुनिया से भी सुंदर है यह गांव, जहां रहता है सैंटा क्‍लॉज

क्रिसमस की छुट्टियों में प्‍लान कर रहें ट्रिप तो इस बार जाएं फिनलैंड के इस छोटे से सांता विलेज में, जहां आप मिल सकेंगे रियल सैंटा क्‍लॉस से। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-19, 19:02 IST

आपने सैंटा क्‍लॉस की बहुत सारी कहानियां सुनी होंगी। अपनी विश मांगते हुए खाली मोजा भी लटकाया होगा। स्‍कूल में सैंटा क्‍लॉस को गिफ्ट बांटते हुए भी देखा होगा। मगर, क्‍या सैंटा क्‍लॉस सच में होता है या बस यह कहानियों का पात्र है, इस तरह के सवाल भी हमारे दिमाग में आते हैं। तो चलिए इन सभी सवालों का जवाब हम आपको देते हैं और बताते हैं कि असली सैंटा क्‍लॉस कहां रहता है। 

On this Christmas must visit this beautiful real santa claus village

फिनलैंड में हैं सैंटा क्‍लॉस का गांव 

फिनलैंड, नॉर्थ पोल की चार स्‍कैंडीनेवियन कंट्रीज डैनमार्क, नॉर्वे, स्विडेन और फिनलैंड, में से एक है। यहां एक जगह है रोवानिएमी, यहीं पर है सैंटा विलेज। यहां बेहिसाब ठंड पड़ती है। 6 महीने दिन और 6 महीने रात वाला यह देश 12 महीने बर्फ की चादर से ढका रहता है। रोवानिएमी में एक छोटा सा गांव है। इस गांव का नाम हैं सैंटा विलेज। सैंटा विलेज में लंबी सफेद दाढ़ी वाला, लाल रंग का आउटफिट पहने हुए एक व्‍यक्ति रहता है, जिसे रियल सैंटा क्‍लॉज कहा जाता है। इस गांव में घुसते ही आपको लकड़ी की बनी कई झोपडि़यां नजर आएंगी इन्‍हीं झोपडि़यों में से एक है सैंटा क्‍लॉज की झोपड़ी। यहां एंट्री करते ही आपको लगेगा जैसे आप सिकी मैजिकल लैंड में हों। यह सारे दृश्‍य बचपन में सुनी कहानियों के हकीकत में बदलने का अहसास कराते हैं। 

सैंटा की हट 

यहां एक हट ऐसी भी जिसमें केवल सैंटा और सैंटा क्‍लॉस की वाइफ रहते हैं। रेड और व्हाइट कलर से डेकोरेट सांता की हट में हर जगह बस एक ही चीज नजर आती है और वो हैं बच्चों के खत. जिसे सांता और उनकी वाइफ बहुत ही संभाल कर रखते हैं. सांता हट में एक हिस्सा  ऐसा भी जहां सांता क्लॉस लोगों से मिलता। जी हां, इस जगह को सैंटा का ऑफिस कहा जाता है। यहां पर सैंटा विलेज घूमने आए लोग सैंटा से फेस टू फेस मिल सकते हैं। सैंटा से बातें कर सकते हैं और अगर दिल करें तो आप सैंटा के साथ तस्‍वीर भी खिंचवा सकते हैं। मगर यह फोटो आप अपने मोबाइल से नहीं खींच सकते बल्कि यह सैंटा ऑफिस के लोग ही किल्‍क करते हैं। वैसे सांता हट में घुसने का कोई चार्ज नहीं होता लेकिन वहां खिंची फोटो सांता के पोस्ट ऑफिस से कुछ पैसे देकर खरीदनी पड़ती है।

On this Christmas must visit this beautiful real santa claus village

सैंटा का पोस्‍ट ऑफिस 

सैंटा हट के इस विलेज में बहुत कुछ देखने लायक हैं. सैंट पोस्ट ऑफिस भी इन्‍हीं में से एक जगह है। यहां पर दुनिया भर से साल भर लोगों के खत आते हैं। जिन्हें  पढ़ कर उनका जवाब देना ही सैंटा क्‍लॉज का काम होता है। पोस्ट ऑफिस के बाद सांता की वर्कशॉप भी सैंटा विलेज का खास हिस्‍सा है। इसे देखे बिना आपका सैंटा विलेज घूमना अधूरा होता है। यहां साल भर बच्चों के लिए खिलौने बनाए जाते हैं और क्रिसमस पर इन खिलौनों को डिलिवर कर दिया जाता है। इस वर्कशॉप में हजारों एल्‍फ्स काम करते हैं। हर साल विशेष मोहर लगा कर एल्‍फ्स के बनाए हुए खिलौनों को दुनिया भर के बच्चों को क्रिसमस पर गिफ्ट कर दिया जाता है।

सांता आईस पार्क

यह पार्क सैंटा हाउस से कुछ ही दूरी पर है। अगर आपको यह पार्क देखना है तो यहां आपको एंट्री फीस देनी होगी। जिसके बाद पूरे दिन आप कितनी ही बार इस पार्क में जा सकते हैं। दिन खत्म  होने के साथ ही टिकट की वेलेडिटी भी खत्‍म हो जाती है। इस पार्क में तीन मेन ऐरिया हैं एक जहां बर्फ के झूले हैं और दूसरा जहां छोटा सा आईस हाउस लोगों के बैठने के लिए तैयार किया गया है। एक खास हिस्सा बॉर्नफायर के लिए भी तैयार किया गया है, जहां बैठ कर आग में हाथ तापे जा सकते हैं। 

On this Christmas must visit this beautiful real santa claus village

हस्की पार्क

 यह पार्क सैंटा हट से कुछ दूरी पर है। इस पार्क तक पहुंचने के लिए एक मील पैदल चलना पड़ता है। पार्क की खासियत है स्लेज राइड। जिसके लिए एक जोन तैयार किया गया है। सैंटा विलेज का यह भाग काफी ठंडा है। इस लिए यहां आने वाले लोगों को मुफ्त में चाय भी पीने को  मिलती है ताकी शरीर में थोड़ी गर्मी आ जाए।

रेनडियर जोन

रेनडियर सैंटा की सवारी है। इसलिए यहां पर इसका एक पूरा जोन बनाया गया है। इस जोन में सबसे खास बात यह है कि यहां पर लोग लैपलैंड कॉस्ट्यूम यानी  सांता विलेज में पहने जाने वाली पारम्परिक परिधानों में दिखाई देते हैं। इस जोन में कुछ पैसे देकर आप रेनडियर स्लेज राइड कर सकते हैं। 

 

कैसे पहुंचे 

यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले तो आपको रोवानिएमी सिटी पहुंचना होगा। यहां पहुंचने के लिए आप हेलसिंकी, जोकि फिनलैंड की कैपिटल है, से फ्लाइट लेनी होगी और उसके बाद आप रोवानिएमी से 8 किलोमीटर दूर स्थित लैपलैंड जाने के लिए हर घंटे चलने वाली सैंटा एक्‍सप्रेस ले कर यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप सैंटा एक्‍सप्रेस नहीं आना चाहते तो लोकस बस या फिर टैक्‍सी भी कर सकते हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।