Tamil Nadu Travel: तमिलनाडु की इस जगह घूम लिया, तो फिर आपको अधिक घूमने की जरूरत नहीं, जल्दी प्लान बनाएं

Tamil Nadu Hidden Places: अगर आप तमिलनाडु की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो अगली बार आपको इस अद्भुत जगह पर पहुंच जाना चाहिए।
image

Tamil Nadu Unknown Tourist Places: प्रमुख और खूबसूरत दक्षिण भारतीय राज्य का नाम लिया जाता है, तो तमिलनाडु का नाम जरूर शामिल रहता है।

तमिलनाडु देश का एक ऐसा राज्य है, जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जो बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कोरोमंडल तट पर मौजूद है।

बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कोरोमंडल तट पर ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

तमिलनाडु का मयिलाड़तुरै भी एक ऐसा शहर है, जो समुद्र तट के किनारे मौजूद है। इस आर्टिकल में हम आपको मयिलाड़तुरै की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मयिलाड़तुरै की खासियत (Why Mayiladuthurai Is So Famous)

Why Mayiladuthurai Is So Famous

मयिलाड़तुरै में मौजूद शानदार जगहों के बारे में बताने से पहले आपको यह भी बता दें कि इस शहर को कई लोग मयिलाडुतुरै और मयिलादुतुरई आदि के नाम से भी जानते हैं।

मयिलाड़तुरै तमिलनाडु का एक ऐसा शहर है, जो बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के तट पर मौजूद है। समुद्र तट के किनारे मौजूद होने के चलते इस शहर की खूबसूरती हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस शहर से समुद्र की हसीन लहरों को करीब से देखा जा सकता है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

इसे भी पढ़ें:तेलंगाना में मौजूद है ये 4 खूबसूरत वॉटरफॉल, एक बार आप भी जाएं जरूर

पूमपुहार बीच (Poompuhar Beach)

Poompuhar Beach

मयिलाड़तुरै के आसपास में स्थित सबसे चर्चित और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई सैलानी सबसे पहले पूमपुहार बीच ही पहुंचते हैं। बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर से निर्मित यह बीच तमिलनाडु का भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है।

पूमपुहार बीच नीले पानी और सफेद रेत के लिए जाना जाता है। बीच के किनारे-किनारे मौजूद नारियल के पेड़ भी सैलानियों को आकर्षित करते हैं। बीच से हिंद महासागर की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यहां सबसे अधिक पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह बीच मुख्य शहर से करीब 25 किमी दूर है।

मयूरनाथस्वामी मंदिर (Mayuranathaswamy Temple)

Mayuranathaswamy Temple

मयिलाड़तुरै की यात्रा में अगर आप किसी प्राचीन और पवित्र मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं, तो फिर आपको मयूरनाथस्वामी मंदिर पहुंच जाना चाहिए। यह मंदिर इस शहर का लैंडमार्क भी माना जाता है। यह तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।
मयूरनाथस्वामी मंदिर पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का इतिहास करीब 500 साल से अधिक पुराना बताया जाता है। शिवरात्रि, महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। इस मंदिर की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।

कावेरी नदी (Kaveri River)

Kaveri River

मयिलाड़तुरै में कावेरी नदी के बारे में कहा जाता है कि यह इस शहर की शान और पहचान है। कावेरी नदी से मयिलाड़तुरै के लिए सिर्फ सिंचाई ही नहीं, बल्कि पीने युक्त पानी की भी सप्लाई होती है।
कावेरी नदी, मयिलाड़तुरै शहर के बीच से बहती हुई बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर जाकर मिल जाती है। नदी के किनारे पहुंचकर आप सुकून का पल बिता सकते हैं। यहां आप स्थानीय लोगों के साथ मछली पकड़ने का भी मजेदार काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Lakshmi Temples: ये हैं कर्नाटक के प्रसिद्ध और पवित्र लक्ष्मी मंदिर, भक्तों के हर बिगड़े काम बन जाते हैं दर्शन मात्र से

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

मयिलाड़तुरै के आसपास में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-30 किमी की दूरी पर स्थित तंजावुर, 40 किमी दूर स्थित कुंभकोणम और करीब 60 किमी दूर स्थित नागपट्टिनम को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नोट: मयिलाड़तुरै पहुंचने के लिए सबसे पास में बड़ा शहर तंजावुर है। तंजावुर से बस, टैक्सी या कैब लेकर आसानी से मयिलाड़तुरै पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],renghaholidays

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP