भारतीय लोग वीकेंड या फिर मानसून के समय घूमना बहुत अधिक पसंद करते हैं। एक से दो दिनों के लिए घूमने का प्लान ज़रूर बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने निकलना चाहते हैं, तो फिर आपको माथेरान हिल ज़रूर पहुंचना चाहिए। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर मौजूद माथेरान एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। वीकेंड पर जाने वाले पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ये हिल स्टेशन उन लोगों में भी बेहद ही लोकप्रिय है, जो शांत और शानदार वातावरण के लिए एक छोटी यात्रा की तलाश में रहते हैं।
आपको बता दें कि माथेरान को भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन और महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। इस लेख में यहां की फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी घूमने जा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
चार्लोट झील
माथेरान हिल में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है चार्लोट झील। मानसून के टाइम इस झील और इसके आसपास की जगहें हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहती हैं। शांत वातावरण और प्राकृतिक सुन्दरता के बीच यहां घूमने का एक अलग ही मज़ा हो सकता है। जंगलों के बीच होने के कारण यहां आपको कई तरह की पक्षियों को भी देखने का मौका मिला सकता है। फैमली, दोस्त या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये झील एक परफेक्ट जगह हो सकती है। आपको बता दें कि ये झील शार्लोट झील के रूप में भी जानी जाती है।
इसे भी पढ़ें:रायसेन किला: ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश का एक अद्भुत फोर्ट
हनीमून पॉइंट
महाराष्ट्र में ऐसी बहुत कम ही जगहें हैं जो हनीमून पॉइंट के नाम फेमस हो। लेकिन, माथेरान में एक ऐसी जगह है जो सैलानियों के बीच हनीमून पॉइंट के नाम से प्रचलित है। माथेरान के पहाड़ों की सबसे ऊंचाई पर मौजूद इस पॉइंट से अद्भुत दृश्य देखने को मिला सकता है। ये जगह खासकर कपल्स के बीच बेहद भी फेमस है। ट्रेकिंग के शौक़ीन लोगों के बीच भी ये पॉइंट बेहद प्रचलित है, क्योंकि यहां पहुंचने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है।
माथेरान टॉय ट्रेन
अगर आप अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ माथेरान घूमने के लिए निकल रहे हैं, तो फिर आपको माथेरान टॉय ट्रेन का मज़ा लेना मिस नहीं करना चाहिए। इस टॉय ट्रेन की यात्रा में महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर मौजूद सुंदर और अद्भुत दृश्यों का नज़ारा देख सकते हैं। ये जगह कपल्स के बीच भी बेहद फेमस है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इस टॉय ट्रेन की शुरुआत साल 1900 में हुई थी और आज भी पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।
इसे भी पढ़ें:कम लोग जानते हैं इंडिया के इन 3 हिल स्टेशन के बारे में, बहुत सस्ती हैं ट्रिप
प्रबलगढ़ किला
माथेरान और पनवेल के बीच स्थित ये किला पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। एक चट्टानी पठार की चोटी पर बना ये फोर्ट ट्रेकर्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि किले तक पहुंचना महाराष्ट्र के सबसे कठिन ट्रेकिंग चुनौतियों में से एक है। आपको बता दें कि फोर्ट तक जाने के लिए रॉक-कट सीढ़ियों का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा आप कर्नाला फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(दिवेआगर घूमने ज़रूर पहुंचें)
आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@static.india.com,thrillophilia.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों