
ऐसा कोई रिश्ता नहीं जिसमें झगड़ा न होता है। लेकिन मुद्दा यह है कि उसे संभालकर रखने के लिए आप कितनी मेहनत करते हैं। झगड़े का अर्थ रिश्ता खत्म करना नहीं होता। अगर आपका पार्टनर आपसे बार-बार नाराज हो रहा है, तो आपको उसे मनाते रहना चाहिए। अक्सर लोगों के अंदर यह भावना होती है कि बार-बार एक ही व्यक्ति क्यों मनाएं, क्या सामने वाला एफर्ट नहीं कर सकता। ऐसा तभी होगा जब उसे आपके एफर्ट नजर आएंगे।
जब आप बार-बार अपने पार्टनर को मनाने के लिए कुछ खास करते रहते हैं और सरप्राइज देते रहते हैं, तो जब रिश्ता खत्म होने की स्टेज पर आ जाता है, तो वही व्यक्ति सामने से एफर्ट डालने लगता है। क्योंकि उसे इस बात का डर होने लगता है कि जो व्यक्ति उसे इतने सालों से मना रहा था, अब वह उससे दूर हो जाएगा। आपका प्यार और एफर्ट तब रंग लाता है, जब रिश्ता बहुत ज्यादा बिगड़ रहा होता है। इसलिए कहते हैं कि समय-समय पर रिश्तों में मजबूती लाने के लिए सरप्राइज ट्रिप प्लान करते रहना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में रोमांच और इंटरेस्ट बना रहता है।

यहां का सुंदर नजारा देखने के बाद आप इस जगह को कभी नहीं भूल पाएंगे। अगर रिश्तों में कड़वाहट ज्यादा हो गई हैं और एक दूसरे को समझने में परेशानियां आ रही है, तो यहां सुकून के पल बिताने जाएं। जब आप प्रकृति की गोद में अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताते हैं, तो आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा बात करने का मौका मिलता है। लायन्स पॉइंट कपल्स के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां आप करवाचौथ पर घूमने का प्लान बना सकते है। भले ही आप करवा चौथ का दिन होटल में गुजारें, लेकिन इसके बाद आप यहां का सुंदर नजारा देखने जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth पर पत्नी को देना है सरप्राइज गिफ्ट, तो इन जगहों पर घुमाने ले जाएं

करवाचौथ पर पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनाने के लिए आप राजमाची प्वाइंट भी घूमने जा सकते हैं। आप 3 दिन का ट्रिप प्लान करें, जिसमें करवाचौथ की रात आप पहाड़ों पर स्थित सुंदर होटल में गुजारें। इसके बाद अन्य दिनों में आप लोनावला के सुंदर रोमांटिक स्पॉट राजमाची पर घूमने जाएं। यहां आप राजमाची किले, आसपास की घाटी और झरनों के शानदार दृश्य जरूर देखने जाएं। यह कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth से पहले ही बुक कर लें ये टूर पैकेज, पत्नी हो जाएगी आपके प्यार में दिवानी

लोनावला गए और कुने झरना नहीं देखा, तो आपको अफसोस रहेगा। करवा चौथ का खास दिन अगर झरने को देखते हुए बिताना है, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। 3 दिनों का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए यह तीनों जगह ही बेस्ट है। हर बार तो आप करवा चौथ का पर्व घर पर ही मनाते हैं, इसलिए क्यों न इस बार आप पत्नी को कहीं बाहर घुमाने ले जाएं। यह आपकी पत्नी के लिए गिफ्ट भी हो जाएगा और मूड भी फ्रेश रहेगा। यह भारत की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।