सावधान! गलती से भी इस जगह को आश्रम ना समझना क्योंकि यहां कोई उपकार नहीं किया जाता यहां हर अतिथि का सतकार करने की परंपरा है और उन्हें अतिथि ना समझकर अपने घर का सदस्य मानकर उनकी सेवा करने की समझ रखने वाले लोग हैं। कहते हैं जिनका कोई नहीं होता उनका भगवान होता है, ये बातें अब तक आपने किस्से कहानियों में ही सुनी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्सा हकीकत है। भारत में एक ऐसी जगह है जहां घर से ठुकराए जाने वाले हर इंसान को आसरा मिलता है। यहां उन्हें ना सिर्फ रहने का बल्कि खाने-पीने का भी सहारा मिलता है।
यहां आए ऐसे सभी लोगों की खूब सेवा होती हैं उनकी चाकरी में लोग हमेशा लगे रहते हैं। मेहमान को भगवान का दर्जा अगर कहीं दिया जाता है तो वो यहीं है ये कहना भी गलत नहीं होगा। अब इस जगह की इतनी तारीफें सुनने के बाद आप इसके बारे में जरूर जानना चाहेंगें। यहां एक बार जरूर जाना चाहेंगें। तो आइए आपको यहां की हर हकीकत से रूबरू करवाते हैं और बताते हैं कि यहां कैसे घर से ठुकराए लोगों को सहारा मिलता है।
जो प्रेमी जोड़े घर से भागकर विवाह कर लेते हैं। उन्हें यहां शरण मिलती है। जब घर वाले आपके प्यार को ना समझे उसका साथ ना दें दुनिया वाले आपके प्यार पर उंगली उठाएं पुलिस वाले आपको पल-पल सताएं तो आप कहीं पर ना जाएं बस यहीं आ जाएं क्यों यहां आने के बाद आपको घबराने की जरूरत नहीं यहां वो रहते हैं जिनसे हर पुलिस वाला डरता है। यहां की अदालत में पुलिसवालों के हाज़िरी पर बैन हैं। यहां न्याय मांग रहे लोग अपनी पैरवी खुद ही करते हैं और उन्हे डराने धमकाने वाला कोई नहीं होता। ये जगह कहीं और नहीं बल्कि हिमाचल के कुल्लू में ही है।
इतिहास में इस मंदिर के बारे में कई बातें कही गई हैं। यहां आने वाले लोगों को यहां के स्थानीय लोग ये बताते हैं कि यहां पर पांडवों को भी शरण मिली थी। जब पांडव अज्ञातवास पर थे तब वो यहां आ पहुंचे थे। पांडवों को यहां शरण मिली और वो यहां रहने लगे लेकिन उनके बारे में जब कौरवों को पता चला तब वो उनसे बदला लेने के लिए यहां आ पहुंचे लेकिन तब यहां के स्थानीय लोगों ने कौरवों से पांडवों की रक्षा की। कहते हैं कि शंगचुल महादेव के रोद्र रूप को देखकर यहां से कौरव भी लौट गए थे। यहां के लोगों में ऐसी एक जुटता है जिन्होंने यहां से कौरवों को भी लौटने पर मजबूर कर दिया था। तभी से यहां पर ये मान्यता है कि समाज में जो भी ठुकराया जाता है वो यहां आ जाए तो उसे फिर किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा से लेकर उनके रहने खाने पीने सभी तरह के बंदोबस्त यहां के स्थानीय लोग उनके लिए कर देते हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि उन्हें इसके लिए पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
Read more: जानिए कहां घूमना पसंद करती हैं Bollywood की top heroines
ये जगह हिमाचल में हैं और आप ये जानकर हैरान हो जाएंगीं कि यहां पर पुलिस के आने पर बैन है यानि की यहां पर पुलिस ना आज तक आई है और ना ही कभी यहां के स्थानीय लोग उन्हें आने देंगें। ये जगह हिमाचल के गांव शांघा की सैंज वैली में है। वैसे तो यहां पर ना सिर्फ घर से ठुकराए लोग ही आते हैं बल्कि ये एक tourist spot भी है। आप ये जानकर भी हैरान हो जाएंगी कि यहां पर शराब, सिगरेट और चमड़े की कोई भी चीज़ ले जाने की मनायी है। इतना ही नहीं यहां पर आप किसी भी तरह का कोई हथियार लेकर भी नहीं जा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है या ऊंची अवाज़ में भी बात करता है तो यहां के स्थानीय लोग आपको यहां से बाहर निकाल देते हैं।
शायद आपको ये जानकर भी हैरानी होती कि इस पूरी इलाके में कोई भी पुलिस थाना तक नहीं है यानि यहां हर मामले के निपटारा यहां के लोकल लोग ही कर लेते हैं। बिना पुलिस के आए यहां के लोग अपने सारे विवाद बात से ही सुलझा लेते हैं। आखिरी फैसला लेने का अधिकार हालांकि इन लोगों को भी नहीं है।
हिमाचल में कुल्लू के पास शांघागांव में शंगचुल महादेव का प्राचीन मंदिर है। वैसे तो इस मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है जिसकी भी शादी में अड़चन और रुकावट आती है वो यहां इनके दर्शन करने पहुंच जाता है। ज्यादातर आपको इस इलाके में प्रेमी जोड़े ही नज़र आएंगें। प्यार करने वाले हर इंसान को यहां पनाह मिलती है। इस मंदिर के 100 बीघा दूर तक किसी भी प्रेमी जोड़े को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। कहते हैं कि घर से ठुकराए लोगों की जिम्मेदारी यहां के देवता करते हैं। एक बार जो शंगचुल महादेव की शरण में आ जाए तो फिर उसे किसी बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं उनकी हर कठिनाई को वो दूर करते हैं और उनकी आने वाली ज़िंदगी को खुशहाल बना देते हैं।
शांघागांव में शंगचुल महादेव के प्राचीन मंदिर के बारे में तो आपने जान लिया लेकिन आप जानती हैं कि स्वर्ग की सीढ़ी कहां है? देखिए ये वीडियो
Read more: अच्छा तो यहां शूट हुए थे फिल्म Jab We Met के best romantic scenes
तो इस बार अगर आप या आपके जानने वाले ऐसे लोग हैं जिन्हें ऐसी पनाह की जरूरत है जहां वो सुरक्षित महसूस कर सकें तो ऐसे में उन्हें यहां जाने के बारे में आप बता सकते हैं। वैसे इस जगह के बारे में इतने किस्से जानने के बाद इसे देखने की चाहत तो हर किसी की होती है और एक बार यहां हर कोई जाना चाहता है। इस बार अगर आप हिमाचल घूमने जा रही हैं। खासकर हिमाचल के कूल्लू में घूमने जाएं तो उसी के पास ये गांव है जो शंगचुल महादेव मंदिर के लिए मशहूर है। यहां के लोगों की शंगचुल महादेव पर बहुत आस्था है। यहां आपकी मुलाकात सिर्फ प्यार से बात करने वाले लोगों से ही होगी जो आपसे आराम से बातें करेंगें आपकी परेशानी सुनेंगे और उसे सुलझाने की कुछ सलाह भी आपको देंगें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।