मुंबई किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहां घूमने की बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली दरगाह, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जैसी कई घूमने की जगहें हैं। इसके अलावा यहां बॉलीवुड के सभी स्टारर्स का घर भी हैं। मुंबई घूमने आए लोग अक्सर अपने फेवरेट स्टार के घर के बाहर उनकी एक झलक देखने के लिए खड़े नजर आ जाते हैं। यहां के जुहू बीच, अक्सा बीच, गिरगांव चौपाटी और गोराई बीच पर भी घूमना का अलग ही मजा है।
मुंबई में सालभर मौसम लगभग सामान्य रहता है। यहां पर सर्दी ज्यादा नहीं पड़ती है और गर्मियों में तो यहां का पारा रिकॉर्ड तोड़ देता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी में राहत पाना चाहते हैं और परिवार के साथ ज्यादा दूर न जाकर मुंबई के आस-पास किसी हिल स्टेशन पर समय बिताने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको मुंबई के आस-पास के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां की खूबसूरती आपकी दिल चुरा लेगी।
लोनावला नाम तो सुना ही होगा। यह मुंबई का सबसे फेमस हिल स्टेशनमाना जाता है। यह हिल स्टेशन अपने डैम, वाटरफॉल, मंदिर, गुफाओं और रिसॉर्ट्स के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर पहुंचकर आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यकीन मानिए यहां की खूबसूरती आपको वहां बार-बार जाने के लिए मजबूर कर देगी। मुंबई से लोनावला की दूरी लगभग 83 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे लगते हैं।
इसे भी जरूर पढ़ें:मुंबई से सिर्फ 4 घंटे की दूरी पर हैं ये हिल स्टेशन, शिमला-मसूरी भी हैं इनके आगे फेल
खंडाला मुंबई का सबसे फेमस और खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसका जिक्र आपने आमिर खान की गाने में भी सुना होगा। गाना था ‘आती क्या खंडाला’। इस हिल स्टेशन की खूबसूरत घाटियां, झरनें और हरी-भरी वादियां यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्र-मुग्ध कर देती हैं। मुंबई से खंडाला की दूरी 81 किमी है और यहां पहुंचने में आपको 2 घंटे का समय लगता है।
मुबई के पास स्थित माथेरन इको-फ्रेंडली और ऑटोमाबाइल फ्री हिल स्टेशन है। यहां पहुंचकर आप प्राकृतिक खूबसूरती का पूरा आनंद उठा सकते हैं। यहां के पहाड़ और झरनें किसी को भी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। अगर आप ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं तो माथेरन आपके लिए बेस्ट जगह है। इसके अलावा आप यहां हॉर्स और ट्रॉय ट्रेन का भी लुफ्त उठा सकते हैं। मुंबई से माथेरन की दूरी लगभग 86 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 घंटे का समय लगता है।
इसे भी जरुर पढ़ें:कम लोग जानते हैं इंडिया के इन 3 हिल स्टेशन के बारे में, बहुत सस्ती हैं ट्रिप
पंचगनी मुंबई का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों, झरनों और हरियाली को देखने के लिए सैलानी भारी संख्या में आते हैं। अग आप एडवेंडचर एक्टिविटी के शौकीन हैं तो आप यहां पैराग्लाइडिंग, गो-कटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। मुंबई से पंचगनी की दूरी लगभग 244 किमी है। यहां पहुचने में आपको लगभग साढ़े 4 घंटे का समय लग सकता है।
महाबलेश्वर एक फेमस हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन के झरनें, हरी-भरी वादियां और घाटियां दिल को मोह लेती हैं। महाबलेश्वर वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह से सनराइज और सनसेट देखने का अलग ही मजा है। अगर आप यहां घूमने जाएं तो महाबलेश्वर मंदिर जाना न भूलें। मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 263 किमी है और यहां पहुंचने में 5 घंटे का समय लगता है।
चिखलदरा मुंबई के पास घूमने के लिए खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। यहां के डैम, घाटियां, सनसेट पॉइंट, पहाड़ियां, झील देखकर मन को अलग ही शांति का एहसास होता है। यहां पर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी (मेलघाट टाइगर रिजर्व) भी है। चिखलदरा मे कई घूमने वाली जगहें हैं जैसे- भीमकुंड, कालापानी डैम, हरिकेन पॉइंट, पंचबोल पॉइंट आदि। मुंबई से चिखलदरा की दूरी 660 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 12 घंटे लग सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें व इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।
Image Credit:pbs.twimg.com,images.thrillophilia.com,avis.co.in
lh3.googleusercontent.com,1.bp.blogspot.com,i.pinimg.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।