विश्वामित्री नदी के तट पर स्थित वडोदरा शहर इतिहास और संस्कृति की एक अद्भुत छटा पेश करता है। गुजरात के इस शहर को कला नगरी आर्ट ऑफ सिटी और संस्कारी नगरी भी कहा जाता है। यह एक ऐसा शहर जो अपने रॉयल इतिहास, अपने भव्य महलों, संग्रहालयों, महलों, बगीचों, मंदिरों, बाजारों और तत्कालीन बड़ौदा शाही परिवार गायकवाड़ के लिए जाना जाता है।
गुजरात का वडोदरा शहर आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। यहां पर एक नहीं, बल्कि कई घूमने लायक जगहें हैं, जो हर पर्यटक के के आकर्षण का केन्द्र बनती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गुजरात के वडोदरा शहर की कई बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
सयाजी गार्डन, वडोदरा
1879 में महाराजा सयाजी राव गायकवाड़ द्वारा निर्मित था। सयाजी गार्डन 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और इसे देश के पश्चिमी भाग में सबसे बड़े पब्लिक गार्डन में से एक माना जाता है। सरदार पटेल तारामंडल की उपस्थिति, बड़ौदा संग्रहालय और चित्र गैलरी, एक खिलौना ट्रेन, एक चिड़ियाघर, एक मछलीघर, और पेड़ों की 98 से अधिक विभिन्न प्रजातियां इस उद्यान को वडोदरा में सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक बनाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गुजरात के समृद्ध इतिहास की छटा पेश करते हैं यह स्थान
लक्ष्मी विलास पैलेस, वडोदरा
भारत में सबसे शानदार महलों में से एक, प्रतिष्ठित लक्ष्मी विलास पैलेस बड़ौदा के शाही परिवार का निवास स्थान है। 1890 में महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III द्वारा निर्मित, विशाल महल आज तक का सबसे बड़ा निजी आवास है और यह लंदन के बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है। यह इंडो-सारासेनिक वास्तुकला शैली का एक अच्छा उदाहरण है और वडोदरा में देखने के लिए शीर्ष पर्यटन स्थानों में गिना जाता है। महल के प्रमुख आकर्षणों में दरबार हॉल है जिसमें राजा का सिंहासन, मोती बाग पैलेस और महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय हैं।
ईएमई मंदिर
ईएमई मंदिर जिसे दक्षिणामूर्ति मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, यह एक शिव मंदिर है, जिसे भारतीय सेना द्वारा मैनेज किया जाता है। इस मंदिर को एल्युमीनियम शीट से कवर किया गया है, मंदिर की जियोडेसिक संरचना एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। 7 वीं से 15 वीं शताब्दी तक की मूर्तिकला इस मंदिर के आसपास के बगीचे की सुंदरता को परिभाषित करती है।
इसे जरूर पढ़ें: गांधीनगर आपको नहीं करेगा निराश, घूमने पहुंचें इन शानदार जगहों पर
वडोदरा म्यूजियम और पिक्चर गैलरी, वडोदरा
वडोदरा म्यूजियम और पिक्चर गैलरी को लंदन के विज्ञान संग्रहालय और विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय की तर्ज पर डिज़ाइन किया गया है। यह जियोलॉजी, आर्कियोलॉजी और प्राकृतिक इतिहास से संबंधित कलाकृतियों का एक समृद्ध कलेक्शन पेश करता है। आप यहां महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III के पर्सनल कलेक्शन से संबंधित विभिन्न वस्तुओं को भी देख सकती हैं, जिन्होंने इस संग्रहालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वडोदरा म्यूजियम के प्रमुख आकर्षणों में एक ब्लू व्हेल का कंकाल और एक मिस्र की ममी शामिल है।
सूर्य नारायण मंदिर, वडोदरा
जैसा कि नाम से संकेत मिलता है, सूर्य नारायण मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है। इस मंदिर को भव्य तरीके से बनाया गया है और मंदिर राजसी वास्तुशिल्प विशेषताओं को उजागर करता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप यहां सूर्य देवता (सूर्य देवता को अर्ध्य देते समय ध्यान रखें ये बातें) को अपना भोग अर्पित करते हैं, तो आपको अपनी बीमारियों और अस्वस्थता से निजात मिलेगी। इस मंदिर में साल भर भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है।
सुर सागर झील, वडोदरा
शहर के केंद्र में स्थित, सुर सागर एक आकर्षक झील है जो पूरे साल पानी से भरी रहती है। झील का शांत वातावरण आपको खुद के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताने का मौका देता है। आप शाम के समय इस झील पर बैठकर यहां की सुंदरता को निहार सकती है। झील के बीच में भगवान शिव की 120 फीट ऊंची प्रतिमा स्थित है जो इसे वडोदरा में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बनाती है।
तो अब आप वडोदरा की किस जगह पर सबसे पहले घूमना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:www.trawell.in,cdn.galaxy.tf, www.holidify.com, wikimedia.org, trawell.in
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों