herzindagi
interesting facts about kangla fort manipur in hindi

मणिपुर का यह किला राजाओं का हुआ करता था निवास, फिर भी क्यों मिला कंगला नाम

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इतिहास को जानने के इच्छुक...तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आज हम आपको मणिपुर के ऐसे किले के बारे में बता रहे हैं, जिसे कंगला के नाम से जाना जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-07, 19:28 IST

मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और पारंपरिक संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पारंपरिक संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। मणिपुर की राजधानी इंफाल भी उसी की एक पहचान है। 

इम्फाल शहर चारों तरफ से हरी-भरी घाटियों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा है। यहां की प्रकृतिक सुंदरता इतनी आकर्षण करती है कि यहां हर साल करोड़ों सैलानी घूमने आते हैं। अगर आप भी मणिपुर किसी काम से या घूमने जा रहे हैं, तो यहां पर मौजूद किलों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। 

किलों को घूमने वक्त न सिर्फ आपको काफी अच्छा मिलेगा, आप किले के इतिहास से रूबरू होंगे। वैसे इतिहास को जानने के लिए आप कंगाल किले को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जिसकी चर्चा किताबों में काफी की जाती है। 

कंगला किला के बारे में जानें

kangla fort manipur ()

मणिपुर और इंफाल का यह कंगला किला अपनी संस्कृति और कलाकृति के लिए पूरे पूर्वोत्तर भारत में जाना जाता है। इसलिए अपने शुरूआती दौर में कंगला को मणिपुर की प्राचीन राजधानी की मान्यता मिली हुई थी। कहा जाता है कि कंगला किला कभी किसी राजवंश के शासकों की राजधानी हुआ करता था। (भारत के सबसे बड़े किले के बारे में जानें)

इस किले को बनाया गया है, जिसके एंट्री गेट पर दो शेर की मूर्तियां बनाई गई हैं। इसमें आपको कई म्यूजियम भी देखने को मिल जाएंगे, आपको प्राचीन शासकों से जुड़ी चीजें यहां देखने को मिलेंगी इस मूर्तियों को म्यूजियम में रखा गया है। यहां जाता है कि इस किले का निर्माण 1632 ई. में किया गया था, जो 2003 तक असम राइफल्स के नियंत्रण में था।  

इसे जरूर पढ़ें- अंडमान-निकोबार के ये फेमस Islands थाईलैंड से कम नहीं, आप भी पहुंचें

कंगला किला की बनावट कैसी है?

Kangla fort in hindi

कंगला किला की बनावट काफी अच्छी है, जो इंफाल नदी के तट पर स्थित है। काफी वक्त तक मणिपुरराजाओं के पास कंगला किले के भीतर एक शाही पोलो मैदान था। किला एक खाई से घिरा हुआ है। किले बनाने के लिए अच्छी और पकी हुई ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। 

यह बीस फीट लंबा था, जिसमें 3 एंट्री गेट हैं। 2 गेट पश्चिम की ओर हैं और 1 गेट दक्षिण की ओर, जिसमें से एक गेट श्री-श्री गोविंद जी मंदिर की एक नहर से जुड़ा हुआ है।

यह किला कंगला के नाम से क्यों प्रसिद्ध है?

kangla fort manipur history

कंगला किला, जिसे कांगला पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह किला मणिपुर की महानता का प्रतीक है, जो इंफाल नदी के तट के पास स्थित है। मणिपुरी या मीतेई में कंगला का मतलब 'सूखी जमीन' होता है। (गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में कुछ खास फैक्ट्स)

इसका मतलब बिल्कुल भी कंगला यानी 'बिना पैसे वाला' नहीं होता। कंगला किला मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थित एक पुराना महल है।  इसमें दिलचस्प वास्तुकला, युद्ध अवशेष और ऐतिहासिक वस्तुएं मौजूद हैं।

मणिपुर कैसे जाएं?

मणिपुर जाने के लिए आपको फ्लाइट या फिर बस लेनी होगी, क्योंकि मणिपुर जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। फ्लाइट से आपको नई दिल्ली से इंफाल तक पहुंचने के लिए 2 घंटे 55 मिनट लगेंगे। एयरएशिया, जेट एयरवेज, इंडिगो आदि से आप मणिपुर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Himachal Travel: खूबसूरती की मिसाल है हिमाचल में छिपी हुई यह अनोखी जगह

वहीं, मणिपुर जाने के लिए आपको नई दिल्ली से आसानी से बस मिल जाएगी, जिससे आप सीधा इंफाल जा सकते हैं और यहां से किला जाने के लिए टैक्सी ली जा सकती है। 

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही, आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image credit- (@Freepik)  

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।