herzindagi
Mughal Architecture in India

दिल्ली में मौजूद मुगल रानियों द्वारा बनवाई गई इन इमारतों के बारे में कितना जानते हैं? 

आज हम आपको ताजमहल या लाल किला के बारे में नहीं बल्कि रानियों द्वारा बनवाई गई मुगलकालीन मकबरे से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2022-05-30, 17:09 IST

हमारा देश विविधता वाला देश है, जहां की सभ्यता विभिन्न संस्कृति को बखूबी बयान करती हैं। हालांकि, हर संस्कृति अपनी अलग खूबसूरती है, जिसे एक लंबे संघर्ष के बाद इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया है और इसमें कई राजवंशों का योगदान रहा है। इसलिए आज में पूरे भारत में इन वंशों द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर मकबरे, स्मारक, किले मौजूद हैं, जिन्हें एक बार जरूर देखा जाना चाहिए खासतौर पर मुगलकालीन इमारते।

आपने यकीनन कई मुगलकालीन इमारतों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको मुगल बेगमों द्वारा बनावाए गए इमारतों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो एक बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला कलाओं का नमूना है, आइए जानते हैं।

हुमायूं का मकबरा (Humayun's Tomb)

Humayun's Tomb

मुगलों की खूबसूरत वास्तुकला और स्मारकों हुमायूं का मकबराका नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। क्योंकि ये दिल्ली के ही नहीं बल्कि पूरे भारत के सबसे बेहतरीन मकबरों में से एक है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मकबरे का निर्माण किसी मुगल बादशाह ने नहीं बल्कि एक महिला ने करवाया था। जी हां, इस मकबरे को हाजी बेगम या हमीदा बानो बेगम ने 1565-72 में हुमायूं की कब्र के साथ निर्मित किया था।

इसे ज़रूर पढ़ें-भारत के कुछ फेमस स्मारकों को महिलाओं ने है बनाया, आप भी जानें

मस्जिद खैरुल मंज़िल (Masjid Khairul Manzil)

मथुरा रोड पर पुराना किला के सामने स्थित इस मस्जिद को खैर-उल-मनाज़िल या खैरुल मंज़िल के नाम से भी जाना जाता है। यह मस्जिद बहुत ऐतिहासिक है, जिसे 1561 में महम अंगा ने बनवाया था, जो बादशाह अकबर की पालक मां थीं। बता दें कि इस मस्जिद को बलुआ पत्थर से बनाया गया है, जिसकी वास्तुकला अन्य मुगलकालीन शिल्प कलाओं से प्रेरित है। लेकिन कई इतिहासकारों के अनुसार इसकी आंतरिक संरचना दिल्ली सल्तनत के पैटर्न से बनाई गई है।

रोशनआरा बाग (Roshanara Garden)

Roshanara Garden

दिल्ली में स्थित एक रोशनआरा बाग भी है, जिसे शाहजहांकी छोटी बेटी और जहांआरा की बहन रोशनआरा ने बनवाया था। बता दें कि इसका निर्माण 1650 में किया गया था, जो आज के समय में दिल्ली के सबसे फेमस बागों में से एक है। यह बाग कमला नगर क्लॉक टॉवर के पास शक्ति नगर के पास स्थित है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय पास भी मौजूद है।

यह बाग कमला नगर क्लॉक टावर के पास शक्ति नगर के पास स्थित है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय पास भी मौजूद है। यहां आप अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुदसिया बाग (Qudsia Bagh)

Qudsia Bagh

इस बाग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये बाग भी मुगलकालीन प्राचीन इमारतों में से एक है, जिसे कुदसिया बेगम द्वारा बनवाया गया था। बता दें कि कुदसिया बेगम मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की खास बेगन थीं। हालांकि, यह बाग पहले बहुत खूबसूरत था, लेकिन अब इसकी हालात थोड़ी खस्ता होने लगी है। (शाहजहां की इन बेगमों के बारे में जानें)

इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?

कई इतिहास के अनुसार इस बाग में एक खूबसूरत झरना, मस्जिद और गर्मियों के लिए एक प्यारा सा लॉज और बगीचा हुआ करता था। बता दें कि ये बाग कश्मीरी गेट के पास स्थित है। अगर आप इस जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप आसानी से बस से जहां जा सकते हैं।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik andstaticflickr.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।