herzindagi
honeymoon destination from bengaluru under 20000 budget

बेंगलुरु से हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, 20 हजार में ट्रिप हो जाएगा पूरा

चाय के बागान, नीला आसमान, घने जंगल और शांत झीलें, रोमांटिक हनीमून ट्रिप के लिए इससे अच्छा क्या होगा। ऐसी जगहें हैं, जहां आपको सुंदर पहाड़ों का भी नजारा मिल जाएगा और बहते पानी के किनारे बैठने का भी मौका मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2025-04-29, 16:05 IST

हनीमून के लिए ट्रिप प्लान करने का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी जेब खाली कर लें। कम बजट वाले लोग यही सोचकर अच्छी और सस्ती जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। शादी पर किए गए भारी खर्चों के बाद लोगों के पास इतना बजट नहीं बचता कि वह हनीमून पर खर्चे कर सकें। यही कारण है कि लोग हनीमून के लिए बजट ट्रिप प्लान करते हैं। भारत में ऐसे बहुत से पर्यटक स्थल हैं, जो कम पैसे में बेहतरीन अनुभव देते हैं। अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और हाल ही में आपकी शादी हुई है, तो आपके लिए यह आर्टिकल काम आएगा। जिन लोगों की शादी होने वाली है, वह भी इन जगहों पर बजट में रोमांटिक हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

पुडुचेरी (Budget Honeymoon Destinations Near Bengaluru)

honeymoon destination from bengaluru under 20000 budgets

यह तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। अगर आप बेंगलुरु से बजट में ही कहीं जाना चाहते हैं, तो आपको यहां घूमने का प्लान बनाना चाहिए। दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित यह जगह सुकूनदायक है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह शहर कई झरनों से घिरा हुआ है। इसलिए सुंदर नजारों की यहां कोई कमी नहीं है। शांत समुद्र तट, कम भीड़ और क्लीन सिटी वाइब्स का अनुभव लेने वाले लोगों को यहां के लिए हनीमून ट्रिप प्लान कर लेना चाहिए। यहां  बजट में होटल भी मिल जाएंगे।

  • बेंगलुरु से दूरी लगभग 310–320 किमी है, आप 6 से 7 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।
  • 1500 से 2 हजार रुपये में आपको बजट होटल मिल जाएंगे।
  • घूमने के लिए स्कूटी और बाइक भी रेंट पर मिल जाती है।

कुमारकोम या अलेप्पी (Honeymoon Destinations in India)

honeymoon destination from bengaluru under 20000 budget

अगर बजट में हनीमून ट्रिप प्लान करना है, तो हम आपको बैकवाटर में रात गुजारने के लिए नहीं कहेंगे, क्योंकि इससे आप शहर में और जगहों पर घूमने का मजा खो देंगे। 20 हजार के अंदर ट्रिप प्लान करने के लिए आपको सस्ते होटल में ही रात गुजारना चाहिए, जिससे आप शहर में ज्यादा दिन रह पाएंगे और ज्यादा जगहों पर घूम पाएंगे। यात्रा की योजना मौसम के अनुसार बनाएं, क्योंकि बारिश से परेशान हो सकते हैं।

  • बेंगलुरु से कुमारकोम की दूरी लगभग 500 किमी है, यहां पहुंचने में आपको 10 घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- Pahalgam Attack के बाद कश्मीर हनीमून ट्रिप कैंसिल कर दिया है? तो इतने ही बजट में देश की इस खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं आप

ऊटी

ऊटी

हिल्स की रानी कहे जाने वाले इस जगह का नाम बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जरूर आता है। यह तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में बसा हुआ है, इसलिए सुंदर नजारा पेश करता है। ऊटी का मौसम सालभर ठंडा और सुखद रहता है, इसलिए रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट है। पास में होने की वजह से यहां ट्रिप प्लान करने में आपका ज्यादा खर्चा नहीं आने वाला है। अगर सस्ती पहाड़ी जगह पर घूमना है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

  • बेंगलुरु से ऊटी लगभग 270 किमी की दूरी पर है। आप यहां 5 घंटे में पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- भारत में हनीमून के लिए 3 सस्ती जगहें, यहां 20 हजार में घूम आएंगे आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।