भारत के अरब सागर के तट पर स्थित केरल एक ऐसा राज्य है, जो पर्यटकों के लिए स्वर्ग माना जाता है। क्योंकि केरल में पर्यटकोंके घूमने के लिए इतना कुछ है कि वे इन जगहों को एक्सप्लोर करके नए-नए एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं। चाहे वे केरल के खूबसूरत लोकेशन्स हों या फिर सी-बीच, मंदिर हों या फिर ऐतिहासिक स्थल, इन सभी जगहों पर जाकर घूमने का लुत्फउठाया जा सकता है।
लेकिन अगर आपकी रुचि मुख्य रूप से केरल के ऐतिहासिक स्थलों में है, तो आपको केरल के इन चर्चित मॉन्यूमेंट्स की सैर जरूर करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं केरल की कुछ ऐसे खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के बारे में जहां आप ढेर सारी मस्ती और कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं..
केरल में ऐतिहासिक स्थानों की सूची में पहला नाम एडक्कल गुफा का है। क्योंकि केरल की यह गुफा ना सिर्फ प्राचीन है बल्कि ऐतिहासिक भी है। कहा जाता है कि केरल में इस गुफा का निर्माण सन 1890 में किया गया है। तब से लेकर आजतक यह गुफा पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इसके अंदर कई ऐतिहासिक और रहस्यमय गुफाएं भी मौजूद हैं। इन गुफाओं की वास्तुकला चट्टानों और दीवारों की खूबसूरत नक्काशी से समृद्ध है। इन गुफाओं के आसपास का खूबसूरत दृश्य आपको बेहद पसंद आने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गुफा के प्रवेश द्वार तक पहुंचने में पर्यटकों को लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है और इसके मुख्य द्वार तक पहुंचने में 45 मिनट का समय लगता है। अगर आप थोड़े साहसिक किस्म के व्यक्ति हैं, तो एक बार एडक्कल गुफाओं की सैर जरूर करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-भरतपुर में मौजूद विश्व प्रसिद्ध लोहागढ़ फोर्ट के बारे में कितना जानते हैं आप
केरल के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्मारकों में बेकल का किला भी आता है। अरब सागर के तट पर स्थित, बेकल किला केरल का वह स्थान है, जहां आपको राजसी वास्तुकला के कई खूबसूरत नमूने देखने को मिलेंगे। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं या इतिहास को जानने के शौकीन हैं, तो यह किला आपके लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है। (भारत में स्थित हैं कई रहस्यमयी फोर्ट्स)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह किला लगभग 40 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यह केरल का सबसे बड़ा और खूबसूरत किला है। इस किले की नक्काशी को देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, किले के चारों ओर आपको सुंदर समुद्र तट भी देखने को मिलेगा।
केरल की प्राचीन इमारतों में पुंजर पैलेस भी आता है। लकड़ी से बना पूंजर पैलेस केरल के सबसे आकर्षक और पारंपरिक वास्तुकला का एक बेहतरीन प्रमाण है। यहां आपको कई तरह की खूबसूरत चीज़ें देखने को मिलेंगी। इस पैलेस में संग्रहालय भी मौजूद है, जहां आपको खूबसूरत फर्नीचर, झूमर, लैंप और कई प्राचीन मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी। इसके अलावा, यहां कई प्राचीन हथियारों का भी संग्रह किया गया है, जो ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत हैं बल्कि इनके पीछे की कहानियां भी दिलचस्प हैं। आप पूंजर पैलेस को घूमने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ आ सकते हैं।
इन जगहों के अलावा थालास्सेरी किला भी केरल के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। क्योंकि इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माणईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सन 1708 में करवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस किले की संरचना लैटेराइट पत्थरों से बनाई गई है। साथ ही, इस किले की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है, किले की दीवारों को कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है। साथ ही, इस किले के मुख्य द्वार को 18 वीं सदी के सुंदर भित्ति चित्रों से डिजाइन किया गया है। अगर आप प्राचीन चीज़ों को देखने के शौकीन हैं, तो आप इस जगह को ज़रूर एक्सप्लोर करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नाहन हिल स्टेशन
जब भी आप केरल घूमने जाएं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।