लखनऊ की चिलचिलाती गर्मी से हो गए हैं परेशान, तो आसपास के इन मशहूर हिल स्टेशन्स की करें सैर

गर्मी में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 पार होता है। ऐसे में नजदीकी हिल स्टेशन पर जाकर आप मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं।

Cheapest Hill Stations Near UP

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देश भर में अपनी खास तहजीब, ऐतिहासिक इमारतों, चिकनकारी समेत स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है। यूं तो लखनऊ खुद एक टूरिस्ट स्पॉट है, लेकिन गर्मी के दिनों में यहां का पारा बढ़ जाता है। ऐसे में इन दिनों यहां पर घूम पाना मुश्किल होता है। इसलिए इन दिनों वीकेंड पर आप हिल स्टेशन पर ट्रिप प्लान बना सकते हैं।

अगर आप लखनऊ के रहने वाले हैं और गर्मी के दिनों में हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं। तो इस वीकेंड अपने शहर के बेहद पास स्थित हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जा सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं, इन ठंडे हिल स्टेशन्स के बारे में-

चंपावत-

Hill Station Near Lucknow

चंपावत हिल स्टेशन उत्तराखंड में स्थित है। जो पहले कभी उत्तर प्रदेश राज्य का हिस्सा भी हुआ करता था। लखनऊ से यह स्टेशन करीब 569 किलोमीटर दूरी पर है, जहां तक पहुंचने के लिए आपको 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। चंपावत हिल स्टेशन फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स में गिना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इसी जगह पर भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह एक लोकेशन बिल्कुल परफेक्ट है।

मुक्तेश्वर-

Cheapest Hill Stations Near Uttar Pradesh

मुक्तेश्वर मंदिर लखनऊ से 417 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां आप अपनी लॉन्ग वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मंदिर के आसपास बेहद मनमोहक नजारे देखने को मिलते हैं, जो गर्मी से राहत देते हैं। घूमने के लिए यहां पर भालू गाड़ झरना, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जैसे धार्मिक स्थल मौजूद है। दर्शन के अलावा आप यहां पर हाइकिंग जैसे एडवेंचर का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इस वीकेंड साउथ दिल्ली की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

पंगोट-

cheapest hill station near lucknow

ठंडे मौसम में घूमने के लिए आप पंगोट को भी अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक नजारों और घने जंगलों के लिए बेहद मशहूर है। ऐसे में अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने जा सकते हैं। लखनऊ शहर से पंगोट हिल स्टेशन करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां लॉन्ग वीकेंड पर अच्छा वक्त बिताया जा सकता है।

भीमताल-

hill stations to visit near lucknow

उत्तराखंड का भीमताल हिल स्टेशन लखनऊ से करीब 375 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य आपके मन को सुकून देता है। भीमताल हिल स्टेशन को नैनीताल की छोटी बहन भी कहा जाता है। अगर आप 2 दिन की छुट्टी पर किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो भीमताल का रुख सकते हैं। घूमने के लिए यहां पर भीमताल झील, विक्टोरिया बांध, हिडिंबा पर्वत, भीमेश्वर महादेव मंदिर और सैयद बाबा मजार जैसी जगहें बेहद फेमस हैं।

इसे भी पढ़ें-पहाड़ों में मौजूद इन सरकारी गेस्ट हाउस में कम खर्चे में यादगार छुट्टियां बिताएं

चित्रकूट-

hill stations to visit in lucknow

भगवान राम के वनवास काल का साक्षी कहे जाने वाला चित्रकूट धाम आपकी वीकेंड यात्रा के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह पर्यटन स्थल लखनऊ से 231 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पथरीले पहाड़, सैलानियों का मन मोह लेते हैं। घूमने के लिए यहां पर रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, मंदाकिनी नदी और जानकी कुंड जैसे पर्यटक स्थल मौजूद हैं। ठहरने के लिए यहां पर कई धर्मशालाएं मौजूद हैं, जहां आप बेहद कम दामों में ठहर सकते हैं।

तो ये थे उत्तर प्रदेश के आसपास स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन्स जहां आपको घूमने जाना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP