संजय वन

महावीर मंदिर और गुफाएं
आप महावीर मंदिर और गुफाएं को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर कई शांत जगहें हैं जहां पर पूजा के साथ-साथ सुकून के पल भी बिताए जा सकते हैं। आप महावीर मंदिर को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। साथ ही, यहां मौजूद आसपास की गुफाएं कई लोगों को नहीं पता।
आप यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। यह स्थान न केवल धार्मिकता के हिसाब से मायने रखता है, बल्कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से भी भरा हुआ है।
मालगुडी कैफे
आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो मालगुडी कैफे को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। यहां के खाने के साथ-साथ इसका इतिहास भी रोचक है।
इस कैफे का नाम आर.के. नारायण की प्रसिद्ध काल्पनिक नगरी मालगुडी से प्रेरित है। यहां का डेकोर पुराने जमाने की याद दिलाता है और खाने में आपको शुद्ध साउथ इंडियन जैसी फील देगा।
द पॉटरी लैब
अगर आप कुछ क्रिएटिव और थेरप्युटिक करना चाहती हैं, तो वसंत कुंज में स्थित The Pottery Lab को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। यहां पर मिट्टी के बर्तन बनाना, रंगों के साथ खेलने का अपना अलग मजा है।
यह जगह खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो कला और शांति दोनों का आनंद एक साथ लेना चाहती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-बारिश में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ पहाड़ों पर जा रही हैं घूमने, तो इन खास बातों का ध्यान रखें
इसके अलावा, आप कुतुब गोल्फ कोर्स के आसपास झीलें को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकती हैं। यहां की मार्केट भी बहुत ही खास है, जहां पर ऑफिस वियर की शॉपिंग करने के लिए जाया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों