बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में होते हैं। दोनों इतनी अच्छी सहेलियां हैं कि अमृता के इंडस्ट्री को बाय-बाय कहने के बाद भी दोनों के बीच का दोस्ताना खत्म नहीं हुआ। दोनों ही वीकेंड में साथ हैंग आउट करती हुई या जिम में साथ वर्कआउट करती हुई दिख जाती हैं। मगर इस बार दोनों सहेलियों ने साथ में एक ट्रिप भी एंज्वॉय की है। जी हां, करीना और अमृता दोनों ही इस वक्त सिंगापुर में हैं।
दरअसल करीना कपूर सिंगापुर में हुए फैशन शो में हिस्सा लेने आई थीं। यहां उन्होंने फैशनडिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में रैम्प वॉक भी। रैम्प वॉक के दौरान करीना पहली बार एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं। शो खत्म होने के बाद करीना अपनी बेस्ट फ्रैंड अमृता के साथ सिंगापुर में आउटिंग के लिए गईं और शॉपिंग भी की। वैसे आपको बता दें कि सिंगापुर ऐसा देश है, जहां पर जाकर शॉपिंग करने, दोस्तों के साथ हैंग आउट करने और वहां की नाइट लाइफ एंज्वॉय करने का मन करने ही लगता है। यहां बॉलीवुड स्टार्स का आना तो लगा ही रहता है मगर आप इस समर सीजन यहां अपने दोस्तों के साथ हैंग आउट करने आना चाहें तो, हम आपको यहां की कुछ जगहों के बारे में बता रहें, जिन्हें देखे बिना जाना यानी सिंगापुर का ट्रिप अधूरा रह जाने जैसा होगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंगापुर का नाम संस्कृत शब्द पर आधारित है जिसका हिन्दी में अर्थ शेरों के देश से है। वैसे सिंगापुर, भारत के काफी नजदीक है और इसी वजह से यहां पर भारतीयों की संख्या भी बहुत है। यहां की सड़कों पर आपको बहुत सारे भारतीय लोग टहलते हुए दिख जाएंगे। इन भारतीयों में कुछ सालों से यहां पर रह रहे हैं तो कुछ यहां घूमने या पढ़ने के लिए आते हैं। वैसे सिंगापुर और भारत के बीच का संबंध 200 वर्ष पुराना है। लिटिल इंडिया ऑफीशियल वैबसाइट की माने तो सिंगापुर भारत का पड़ोसी देश होने के कारण बहुत कुछ भारतीय संस्कृति अडॉप्ट कर चुका है। यहां पर Sri Veeramakaliamman Temple है। इस मंदिर के आसपास के इलाके को मिनी इंडिया कहा जाता है। यहां आकर आपको लगेगा कि आप भारत में ही हैं। यहां आपको भारतीय व्यंजन और शॉपिंग सेंटर भी दिख जाएंगे।
अगर आपने अभी तक अरब नहीं देखा तो सिंगापुर आकर आपको अरब देखने का भी मौका मिलेगा। यहां पर एक सुलतान मस्जिद है। इस मस्जिद की खासियत है कि इसके गुंबद सोने के हैं और यहां 18वीं शताब्दी की नक्काशी देखने को मिलती हैं। इस मस्जिद में महिलाएं, बच्चे और पुरुष हर कोई आ सकता है मगर मस्जिद में जहां प्रेयर होती हैं उस स्थान पर नॉन मुस्लिम्स को जाने की इजाजत नहीं है। यहां हाजी और बाली दो गलियां हैं जहां से आप हैंडीक्राफ्ट आइटम्स खरीद सकती हैं।
महिलाओं को शॉपिंग से अच्छा और कुछ नहीं लगता। खासतौर पर दूसरे देश आकर शॉपिंग करने का मन और भी ज्यादा करने लगता है। अगर आप सिंगापुर जा रही हैं और आपके ट्रैवल प्लान में शॉपिंग करना भी है तो आप ऑरचर्ड रोड जरूर जाएं। ऑरचर्ड रोड में आपको 22 मॉल्स, 6 डिपार्टमेंटल स्टोर्स और 4 मूवी थिएटर मिलेंगे। यहां आप बड़े से बड़े ब्रांड की चीजें खरीद सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि यहां पर आपको वो ब्रांड्स भी मिलेंगे, जो आपने भारत में नहीं देखे होंगे।
वैसे सिंगापुर को बीच हॉलीडेज के लिए बेस्ट प्लेस नहीं कहा जा सकता मगर फिर भी यहां आकर आपका मन बीच में वॉटर स्पोर्ट्स करने का करे तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर आपको वॉटर स्पोर्ट्स करने का भी मौका मिलेगा। यहां पर सेंटोसा आइलैंड वॉटर एक्टीविटीज, वॉलीबॉल और अंडर वॉटर वर्ल्ड एक्वेरियम के लिए फेमस है। जी हां, यहां पर एक अंडर वॉटर एक्वेरियम है जहां आप स्वीमिंग का मजा डॉलफिन्स के साथ ले सकते हैं। इसी आइलैंड पर आपको सिंगापुर का वर्ल्ड फेमस स्टैचू जिसमें सिर लॉयन का और बाकी हिस्सा फिश का है, यहां देखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां पर आप कायाकिंग और स्किम बोर्डिंग भी कर सकती हैं।
यह एक रिजॉर्ट कॉम्प्लेक्स है। यहां पर कई लग्जरी होटल्स हैं साथ ही यहां पर कुछ मॉल्स है जहां पर आपको सभी हाई एंड ब्रांड्स की शॉपिंग करने को मिलेगी। इसी प्रिमाइसेस के अंदर एक आर्टसाइंस पार्क है और साथ में एक स्काईपार्क है जहां पर एक संटर प्वॉइंट है, इस प्वॉइंट से पूरा शहर दिखाई देता है। इस जगह पर बहुत से फोटोग्राफर खड़े रहते हैं जिनसे आप पिक्चर क्लिक करवा कर एक याद के तौर पर अपने साथ अपने देश ला सकते हैं मगर इसके लिए आपको 50 सिंगापुर डॉलर कीमत चुकानी पड़ेगी अगर आपको यह महंगा लगे तो आप अपने ही मोबाइल से पिक्चर लें मगर किसी से पूरे व्यू के साथ पिक्चर क्लिक करवा लें।
दूसरे देश में सबसे बड़ी समस्या रुकने की होती है। मगर सिंगापुर में भारतीयों को रुकने की कोई समस्या नहीं है। यहां के लिटिल इंडिया एक ऐसा इलाका है जहां मिड रेंज और बजट होटल्स आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप इंडियन हैं तो आपको अच्छा डिस्काउंट भी मिल सकता है। यहां आपको खानेपीने से लेकर भाषा तक में कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह कम पैसों में मजे से रुका जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।