herzindagi
famous places in kumaon travel

कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें

कुमाऊं मंडल में एक या दो नहीं बल्कि ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जहां घूमने का प्लान हर कोई बनाना चाहेगा।
Editorial
Updated:- 2021-06-01, 11:29 IST

शायद आपको मालूम हो! अगर नहीं, तो आपको बता दें कि उत्तराखंड को मुख्य रूप से दो मंडलों में विभाजित किया गया है। पहला है-गढ़वाल मंडल और दूसरा है कुमाऊं मंडल। घूमने के मामले में इन दोनों ही माडलों में एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। दिल्ली, हरियाणा बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे शहरों के लोगों के लिए घूमने की सबसे अच्छी जगहें कुमाऊं मंडल ही है क्योंकि ये पास में है।

गर्मियों और मानसून के मौसम में कुमाऊं मंडल में देश के अलग-अलग कोने से लेकर विदेशी सैलानी भी हर साल लाखों की संख्या में आते रहते हैं। प्राकृतिक रूप से लेकर ऐतिहासिक दृष्टि से ये मंडल बेहद ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। इस लेख में हम आपको कुमाऊं मंडल की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी दोस्त, पार्टनर या परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

लोहाघाट

famous places in kumaon jorhat inside

समुद्र तल से लगभग 17 सौ फीट से भी अधिक की उंचाई पर मौजूद लोहाघाट उत्तराखंड का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे कई हल्के में एक सीक्रेट डेस्टिनेशन के रूप में भी समझा जाता है। घने और खूबसूरत देवदार के पेड़ो से घिरे ये स्थान किसी भी सैलानी का मन आसानी से मोह सकता है। इस जगह से लगभग कुछ ही दूरी पर एक प्राचीन किला है जिसके बारे में कहा जाता है कि ये किला कई रहस्य छुपाए बैठा है। खासकर पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये जगह बेहद ही प्रसिद्ध मानी जाती है। यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस कर सकती हैं आपके सपनों को सच

बेरीनाग

famous places in kumaon beninag inside

कुमाऊं मंडल की एक और बेहतरीन और खूबसूरत जगह। जी हां, इसकी खूबसूरती के लिए कई बार इसे कुमाऊं का स्वर्ग भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस जगह का नाम प्रसिद्ध बेरीनाग मंदिर के आधार रखा गया है। बेरीनाग के सबसे उंचे पहाड़ पर मौजूद ये मंदिर नाग देवता को समर्पित है। इस पहाड़ से नंदा देवी और पंचाचुली चोटियों को आसानी से देख सकते हैं। यहां मौजूद चाय के बागान सैलानियों के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। इसे मुख्य रूप से फैमली डेस्टिनेशन के रूप में भी पसंद किया जाता है।

अल्मोड़ा

famous places in kumaon almora inside

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है अल्मोड़ा। संस्कृति, वन्य जीव और पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध ये शहर हर साल लाखों सैलानियों की मेजबानी करता है। चीड़ और देवदार के खूबसूरत घने जंगलों से घिरा ये शहर समुद्र तल से लगभग 16 सौ मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद है, जिसके चलते मध्यकाल में कई शासकों ने यहां राज किया था, ताकि को आसानी से हमला न कर सके। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे शहरों के लोगों के लिए हमेशा से एक पसंदीदा जगह रही है। एक यादगार पल गुजारने के लिए कुमाऊं की एक बेस्ट जगह है।

इसे भी पढ़ें:17 साल बाद भी उत्तराखंड की कुछ दिलचस्प बातें नहीं हैं बदली

कौसानी

famous places in kumaon kausani inside

अन्य जगहों से किसी भी रूप में कौसानी कम नहीं है। आपको बता दें यहां कि अलौकिक सुंदरता के कारण ही महात्मा गांधी के इस शहर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। मनोरम दृश्य और हिमालय की चोटियों के चलते ये जगह एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है। गर्मियों और मानसून के मौसम में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से भी एक है। यहां कौसानी टी एस्टेट, सोमेश्वर वैली और बैजनाथ मंदिर जैसी कई खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा रानीखेत भी कुमाऊं मंडल की एक बेहतरीन जगह है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@traveltriangle.com,www.nativeplanet.com,reportsindia.in)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।