जब ठंड का मौसम आता है तो हम सभी बर्फ के साथ खेलना चाहते हैं। अमूमन इस मौसम में लोग ऐसी जगह घूमने की प्लानिंग करते हैं, जहां पर बर्फबारी होती हो। वे ना केवल बर्फ से खेलना चाहते हैं, बल्कि इस मौसम को पूरी तरह एन्जॉय करने के लिए कई तरह की एडवेंचर्स एक्टिविटीज का हिस्सा भी बनना चाहते हैं। ऐसी ही एक एक्टिविटी है स्नोबोर्डिंग।
जब आपके पैरों में बोर्ड हों और आप तेज रफ्तार से बर्फ से ढकी ढलानों पर उतर रहे हों तो उसका रोमांच कुछ अलग ही होती है। भारत में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं, जो लगभग पूरी सर्दियों में बर्फ से ढकी रहती हैं। ऐसे में आप यहां पर स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज को जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप स्नोबोर्डिंग का मजा उठा सकते हैं और अपनी सर्दियों में बेहद ही खास व यादगार बना सकते हैं-
गुलमर्ग (Gulmarg)
जब बात स्नोबोर्डिंग की हो तो यकीनन जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। यह शहर एशिया में सबसे अच्छे स्नोबोर्डिंग प्लेसेस में से एक है। यहां औसतन वार्षिक बर्फबारी लगभग 45 फीट होती है। इस जगह की एक खास बात यह भी है कि यहां पर हर लेवल के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की ढलानें हैं, फिर भले ही आप एक बिगनर हों या फिर स्नोबोर्डिंग के चैम्पियन। आपको यहां हर तरह का ढलान और ट्रैक मिल सकता है। तीन एकड़ से अधिक स्की और स्नोबोर्डिंग एरिया उपलब्ध होने के कारण, गुलमर्ग में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। गुलमर्ग में यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशों से भी स्नोबोर्डिंग के शौकीन लोग यहां आते हैं।
यह भी पढ़ें:Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी शिमला में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर
पहलगाम (Pahalgam)
पहलगाम भारत के सबसे बेहतरीन विंटर डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यह एक ऐसा एरिया है, जो ठंड में बर्फ से ढका रहता है। पहलगाम को स्नोबोर्डिंग और व्हाइट वॉटर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है। अगर आप ठंड में कुछ एडवेंचर्स एक्टिविटीज का मजा लेना चाहते हैं तो पहलगाम में स्नोबोर्डिंग करने का मन बना सकते हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय फरवरी तक का माना जाता है।
रोहतांग (Rohtang)
भारत में जब स्नोबोर्डिंग करने की बात हो तो रोहतांग भी एक बेहतरीन जगह है। मनाली के पास रोहतांग पास अपने बर्फीले पहाड़ों और घाटियों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को भी लोग यहां पर बहुत अधिक एन्जॉय करते हैं। यह भारत में स्नोबोर्डिंग के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। अगर आप एक बिगनर हैं तो भी यहां पर स्नोबोर्डिंग करने का मन बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर
सोलंग वैली (Solang Valley)
सोलंग वैली को सोलंग नाला भी कहा जाता है। यह एक ऐसा स्थान है, जहां पर लोग ठंड में आना बेहद पसंद करते है। इसे एक विंटर स्पोर्ट्स हॉटस्पॉट के रूप में देखा जाता है। यह मनाली से महज 12 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां का ठंडा मौसम, बर्फीले नजारे और बढ़िया स्की ढलानें इस जगह को देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले टूरिस्ट के लिए बेस्ट प्लेस बनाती है। सोलंग नाला में हर सर्दियों में स्की उत्सव भी आयोजित होता है जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से टूरिस्ट शामिल होते हैं। अगरआप स्कीइंग या स्नोबोर्डिंग के शौकीन हैं तो आपको सोलंग वैली जरूर जाना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों