Low Budget Honeymoon Destinations In India: मई साल एक ऐसा महीना होता है, जब देश के लगभग हर सिस्से में भीषण गर्मी पड़ती है। तपती गर्मी से लोग इस कदर परेशान होते हैं कि ठंडी जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।
मई साल का एक ऐसा महीना भो होता है, जब देश में शादी-विवाह का भी माहौल रहता है। शादी के बाद हर लगभग कपल्स हनीमून मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में निकलते रहते हैं, लेकिन परफेक्ट डेस्टिनेशन तय नहीं कर पाते हैं।
अगर आप भी मई में भारत के किसी हसीन और सस्ती जगहों पर ठन्डी हवाओं के बीच में हनीमून मनाना चाहते हैं, तो फिर हम आपको कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
डलहौजी (Dalhousie places to visit)
हिमाचल की हसीन वादियों में हनीमून मनाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले शिमला या कुल्लू-मनाली का ही जिक्र करते हैं, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह हनीमून मानना चाहते हैं, तो फिर आपको डलहौजी पहुंच जाना चाहिए।
समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद डलहौजी आपके हनीमून को यादगार बना देगा। डलहौजी एक सस्ती जगह होने के साथ-साथ एक टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। डलहौजी की हसीन वादियों में मौजूद भारत का मिनी स्विट्जरलैंड 'खज्जियार' को भी डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं। मई में यहां का तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है।
इसे भी पढ़ें:Chitkul Travel: दिल्ली से 3 दिन चितकुल घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें
गंगटोक (Gangtok tourist places)
देश की किसी शानदार और हसीन जगह हनीमून मनाने की बात होती है, तो कई लोग नॉर्थ ईस्ट इंडियन हो भूल जाते हैं। गंगटोक नॉर्थ ईस्ट की एक ऐसी जगह है, जहां हिमालय पर्वत की हसीन वादियों में यादगार हनीमून मना सकते हैं।
गंगटोक एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ-साथ एक खूबसूरत और सस्ता डेस्टिनेशन भी माना जाता है। इसलिए यहां मई से लेकर अप्रैल तक कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरनों के बीच में आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
मुनस्यारी (Places to visit in Munsiyari)
समुद्र तल से करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद मुनस्यारी उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के पेड़ और झील-झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
मुनस्यारी एक सस्ती जगह भी है। कपल्स यहां 10 हजार से अंदर ही यादगार अंदाज में हनीमून माना सकते हैं। मई में यहां का तापमान 10°C से 20°C के बीच रहता है, इसलिए यहां कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मुनस्यारी में आप मुनस्यारी ट्यूलिप गार्डन, बिर्थी झरना, पंचचूली चोटियां और थामरी कुंड जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
डक्सुम (Daksum is famous for)
जम्मू कश्मीर में हनीमून मनाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग या सोनमर्ग जैसी चर्चित जगहों का नाम ही नाम लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि डक्सुम के बिना जम्मू कश्मीर की खूबसूरती बेकार है।
डक्सुम जम्मू कश्मीर की उन जगहों में से एक है, जहां घूमने या हनीमून मनाने का सपना लगभग हर किसी का हो सकता है। मई में यहां का तापमान 10°C से 15°C के बीच रहता है, इसलिए गर्मी में मौसम में यहां घूमना परफेक्ट समय माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरनों के बीच में मौजूद डक्सुम हनीमून को यादगार बना देंगे।
इन जगहों पर भी पहुंचें
मई के महीने में देश की अन्य कई बेहतरीन और सस्ती जगहों पर आप हनीमून के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आप हिमाचल प्रदेश में मैक्लोडगंज, कुफरी, चैल और उत्तराखंड में चकराता, चोपता और धनौल्टी भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप नॉर्थ ईस्ट में शिलांग, मेघालय और तवांग में भी जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों