सर्दियों में घूमने जाना हर किसी को पसंद होता है। नए साल की छुट्टियों में कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। बहुत लोग नए साल का जश्न किसी अच्छी, खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं। लेकिन महीने के अंत में बजट भी बहुत कम होता है।
ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि कम बजट में कहां जाएं। आज हम आपको बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप नए साल का स्वागत कर सकते हैं।
राजस्थान की इन जगहों पर जाएं घूमने
नए साल पर कुछ लोग परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाते हैं। परिवार के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए आप राजस्थान जाने की सोच सकते हैं। यहां आप एक साथ कई जगहों की सैर कर सकते हैं।
अगर आप कम बजट की वजह से कोई सस्ती जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप राजस्थान की इन जगहों में से किसी एक जगह भी घूम आए, तो आपका नया साल यादगार बन जाएगा।
अगर आप उदयपुर शहर जा रहे हैं, तो आपको सोचने की जरूरत नहीं है। यह बहुत खूबसूरत है, यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि यह शहर प्रकृति और ऐतिहासिक वास्तुकला से भरपूर है। यहां आप सर्दियों में छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। यहां के महलों और किलों का दौरा किया जा सकता है। यहां पहुंचने में ज्यादा खर्च नहीं आता।
माउंट आबू
राजस्थान में माउंट आबू एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आप अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मना सकते हैं। यहां घूमने और रहने का खर्च ज्यादा नहीं है। राजस्थान में इस जगह पर बहुत ठंड पड़ती है। आपको यहां होटल 1000 से 1500 रुपये के बीच मिल जाएंगे।
बूंदी
बूंदी राजस्थान का एक बेहद खूबसूरत शहर है। यहां के महल और प्रकृति की खूबसूरती देखने लायक है। यहां आप ऊंट की सफारी पर जा सकते हैं। यहां आप टेंट में रात भी बिता सकते हैं और नए साल का स्वागत कर सकते हैं। यहां खर्चा 5 हजार तक आएगा।
जोधपुर
जोधपुर प्रकृति से घिरा हुआ स्थान है। यहां के महल और ऐतिहासिक इमारतें बेहद खूबसूरत हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां आप मेहरानगढ़, उम्मेद भवन पैलेस, जसवन्त थड़ा घूम सकते हैं। यहां आपको शॉपिंग के लिए कई विकल्प मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें-Year Beginner 2024: इन बेस्ट हिल स्टेशन पर मनाएं नए साल का पहला दिन, पूरा साल बीतेगा शानदार
हिमाचल प्रदेश में इन जगहों पर घूमने जाएं
शिमला-मनाली जैसी जगहों पर तो बहुत भीड़ होती है, ऐसे में अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो इस राज्य के जीभी गांव में जरूर जाएं। चारों तरफ हरियाली से घिरे इस गांव में आप प्रकृति को बेहद करीब से अनुभव कर सकते हैं।
जीभी में आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहां ट्रैकिंग के लिए कई जगहें हैं। खास बात यह है कि यहां ट्रैकिंग के दौरान आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
रास्ता भूल जाने या भटक जाने जैसी बातों के बारे में सोचें भी नहीं। क्योंकि यहां के स्थानीय नागरिकों ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सभी सड़कों को चिन्हित कर रखा है। जिसकी मदद से आप सही ट्रैकिंग कर सकते हैं।
शोजा कुल्लू
शोजा कुल्लू और शिमला के बीच जालोरी के पास स्थित एक गांव है। यह बहुत ही शांतिपूर्ण और खूबसूरत जगह है. जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं. यहां परिवार के साथ भी जा सकते हैं।
कल्पा
कल्पा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है। जिसमें ढेर सारे सेब के ऑर्किड हैं. यह हरे-भरे जंगलों और राजसी बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ है। कल्पा सेब उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है।
बरोट
हिमाचल के मंडी जिले में स्थित बरोट बेहद खूबसूरत है। यहां की पहाड़ियों की हरियाली आपके दिल को छू जाएगी। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद खूबसूरत है।
फिरनी गांव
इसे हिमाचल का गौरव कहा जा सकता है। जिन लोगों को पहाड़ों से प्यार है उन्हें एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। खूबसूरत झरनों को देखने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नए साल के मौके पर दिल्ली से 3 दिन मुनस्यारी घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
महाराष्ट्र में इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
कम बजट में नया साल मुंबई में भी मनाया जा सकता है। मुंबई की सबसे खास बात यह है कि यहां सभी त्योहार बड़े ही शानदार तरीके से बनाए जाते हैं।
माथेरान-
यह जगह मुंबई से बहुत करीब है। आप इस जगह पर कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं। यह स्थान मिनी महाबलेश्वर के नाम से प्रसिद्ध है। शांत और सुरम्य होने के कारण यह मन को जरूर प्रसन्न करेगा।
लोनावला
मुंबई के करीब लोनावला और खंडाला भी बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। यह एक सुरम्य स्थान है और मानसून के दौरान इस स्थान पर कुछ झरने देखे जा सकते हैं। इस जगह पर आपको मानसिक खुशी जरूर मिलेगी।
अलीबाग
अगर आप समुद्र तट पर घूमने जाना चाहते हैं तो मुंबई में कुछ जगहें हैं। लेकिन इनमें से अलीबाग जाना सबसे अच्छा विकल्प होगा. आप यहां वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों