जब दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करनी हो या फिर नाइटलाइफ को एन्जॉय करना हो तो लोग गोवा घूमने जाना काफी पसंद करते हैं। यह देश का सबसे छोटा राज्य है, लेकिन फिर भी देश-विदेश से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। गोवा के बीचेस व सी-फूड टूरिस्ट को अपनी ओर खींचता है। हालांकि, गोवा में सिर्फ बीचेस पर आप अच्छा वक्त नहीं बिता सकते हैं, बल्कि यहां पर आप अन्य भी कई तरह की मजेदार एडवेंचर्स एक्टिविटीज कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है ट्रैकिंग।
बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि गोवा में टूरिस्ट ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। जी हां, गोवा के करीब कुछ बेहतरीन जगहें हैं, जिन्हें ट्रैकिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गोवा के करीब कुछ ऐसे ही प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं, जहां पर ट्रैकिंग को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं-
दूधसागर फॉल्स ट्रेक (Dudhsagar Falls Trek)
अगर आप गोवा में ट्रैकिंग करने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में दूधसागर फॉल्स ट्रेक को चुन सकते हैं। दूधसागर ट्रेक 14 किमी लंबा ट्रेक है, जिसमें घने जंगल और रेलवे ट्रैक से गुजरते हुए लगभग 6-7 घंटे लगते हैं। यह भारत का पांचवां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। जबकि यह गोवा के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में से एक है, जिसकी ऊंचाई 310 मीटर है। पश्चिमी घाट में स्थित वॉटरफॉल का शानदार प्रवाह मानसून के मौसम में अपने सबसे अच्छे रूप में होता है।
नेत्रावली वाइल्डलाइफ सैन्चुरी (Netravali Wildlife Sanctuary)
नेत्रावली वाइल्डलाइफ सैन्चुरी की दूरी पणजी से लगभग 65 किमी है। यह मुख्य रूप से अपनी विविध वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां पर कई ट्रैकिंग रूट भी हैं, जिसे एक बिगनर भी एक्सप्लोर कर सकता है। यहां का मुख्य आकर्षण सावरी वॉटरफॉल है, जो अपेक्षाकृत अधिक आसान ट्रेक है।
वाघेरी हिल्स (Vagheri Hills)
वाघेरी हिल्स वालपोई के पास और पणजी से लगभग 50 किमी की दूरी पर है। यहां पर ट्रैकिंग करते हुए आपको आसपास की घाटियों और जंगलों का मनोरम दृश्य निहारने का मौका मिलता है। हालांकि, अगर आप एक बिगनर हैं तो आपके लिए ट्रैकिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। चूंकि, यहां पर अमूमन कम लोग ही आते हैं, जिसके कारण यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शांत स्थान बन जाता है।
इसे भी पढ़ें-हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या होता है फर्क, जानिए यहां
अरामबोल ट्रेक (Arambol Trek)
गोवा के सबसे उत्तरी भाग केरी में स्थित यह ट्रेक बेहद ही खूबसूरत है। इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, इसलिए यहां पर आपको बहुत कम भीड़ मिलेगी। आप केरी से अरामबोल बीच और पालीम हिल तक ट्रेक कर सकते हैं। जब आप इस ट्रेक पर होंगे, तो आप अरब सागर के तट की सुंदरता को बेहद करीब से निहार सकते हैं। चूंकि गोवा के इस क्षेत्र में बहुत अधिक विकास नहीं हुआ है, इसलिए आप प्रकृति के जंगल का उसके वास्तविक रूप में आनंद ले सकते हैं। इस ट्रेक की लंबाई 5 किमी है और एक बिगनर भी यहां पर ट्रैकिंग कर सकता है।
इसे भी पढ़ें-गोवा ट्रिप को बनाना है यादगार तो इन गलतियों को करने से आप भी बचें
सोंसोगोर ट्रेक (Sonsogor Trek)
दूधसागर झरने के बाद सोंसोगोर ट्रेक, गोवा में ट्रैकिंग के लिए बहुत अधिक पॉपुलर है। यहां शहर की भीड़-भाड़ से दूर आप खुद को बादलों और पहाड़ों से घिरा हुआ पाएंगे। इस ट्रेक की लंबाई लगभग 15 किमी है और यह एक आसान ट्रेक है।
इसे भी पढ़ें-कई लोगों को नहीं पता होंगे गोवा के ये सस्ते और Hidden Beaches
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों