Himachal pradesh travel: घूमने-फिरने का मन लगभग हर किसी को करता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो किसी न किसी बेहतरीन और शानदार जगह घूमने का प्लानिंग करते रहते हैं।
किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो यह कई लोग बोलते हैं कि मंजिल नहीं, बल्कि सफर यादगार होना चाहिए। अगर सफर यादगार होगा तो मंजिल अपने आप हसीन हो जाएगी।
अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश में स्थित सुजानपुर टीरा की खूबसूरती आपके सफर को यादगार बना सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको सुजानपुर टीरा की कुछ बेहतरीन और शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुजानपुर टीरा क्यों प्रसिद्ध है? (Why sujanpur tira is so famous)
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि सुजानपुर टीहरा हिमाचल प्रदेश में इतना क्यों फेमस है। दरअसल, इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यह कई शाही परिवारों का निवास स्थान हुआ करता था। कहा जाता है कि यह जगह एक जमाने में कटोक्ष वंश की राजधानी थी।
मध्यकाल में सुजानपुर की रौनक पूरे देश को काफी आकर्षित करती थी। इस खूबसूरत शहर पर राजा अभय चंद के बाद राजा संसार चंद जैसे महान राजाओं ने राज किया और अपने जीवन काल में यहां एक से एक बेहतरीन फोर्ट और महल का निर्माण करवाया। मध्यकाल में भी यह जगह सैलानियों की पहली पसंद हुआ करती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुजानपुर हमीरपुर जिले का एक नगर है।
इसे भी पढ़ें:Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर
सुजानपुर सैलानियों के लिए क्यों खास है? (Why sujanpur is famous for travel)
सुजानपुर सैलानियों के लिए बेहद ही खास और मनमोहक जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, दिवादर के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।(हिमाचल में घूमने की बेस्ट जगहें)
सुजानपुर का शांत और मनमोहक वातावरण सैलानियों को खूब भाता है। यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। सुजानपुर को एक बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
सुजानपुर में घूमने की बेस्ट जगहें (Best places of sujanpur tira)
सुजानपुर में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। इन जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद इतिहास से लेकर खूबसूरती तक को करीब से जान पाएंगे।
सुजानपुर फोर्ट (Sujanpur Fort)
सुजानपुर में किसी ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले सुजानपुर फोर्ट का नाम लिया जाता है। इस फोर्ट का निर्माण राजा अभय चंद द्वारा साल 1758 में किया गया था। यह शाही परिवार का निवास स्थल हुआ करता था।(शिमला में घूमने की बेस्ट जगहें)
इस ऐतिहासिक फोर्ट के बारे में बोला जाता है कि फोर्ट में किसी अज्ञात हिस्से में अरबों का खजाना छुपा हुआ है और आज तक कोई इसे खोज नहीं पाया है। पहाड़ी की चोटी पर होने के चलते यह सैलानियों को भी काफी आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें:One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
चौगान ग्राउंड (Chaugan Ground)
सुजानपुर चौगान ग्राउंड के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। यह राज्य का सबसे बड़ा मैदान भी माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और देवदार के पेड़ के बीच में मौजूद यह मैदान सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।
चौगान ग्राउंड एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। वीकेंड में आसपास के कई लोग यहां परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर (Narvdeshwar Mahadev Temple)
सुजानपुर में स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर एक पवित्र स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। कहा जाता है कि नर्वदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना करीब 1832 में हुई थी।
ट्रेकिंग के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं
सुजानपुर ट्रेकिंग करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। छोटे-छोटे पहाड़ों और देवदार के पेड़ों के बीच में ट्रेकिंग करने के एक अलग ही मजा होता है। सफर में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
ट्रेकिंग के दौरान ऐसे कई व्यू पॉइंट आते हैं, जहां से लुभावने दृश्यों को देखकर दिल ख़ुशी से झूम उठेगा। ट्रेकिंग के दौरान यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta,hamirpur.hp,k_c_kavi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों