जब भी देश से बाहर घूमने की बात होती है तो लोग अक्सर लंदन जाना पसंद करते हैं। इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन सिटी में से एक माना जाता है। इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है और लंबे समय से शाही परिवार का घर रहा है। यहां आने वाले पर्यटक इस शहर के आधुनिक माहौल को काफी पसंद करते हैं। जब आप इस शहर में होते हैं तो आपके पास देखने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए इस शहर में कुछ ना कुछ अवश्य है।
लंदन आई से लेकर टॉवर ऑफ़ लंदन तक, यहां पर ऐसी कई जगहें हैं, जो आपको बार-बार यहां पर आने के लिए मजबूर कर देंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लंदन में मौजूद कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
लंदन आई (london Eye)
जब आप लंदन में हैं तो आपको एक बार लंदन आई जरूर देखना चाहिए। यह दुनिया की सबसे ऑइकॉनिक फ़ेरिस व्हील है। इसे 2000 में बनाया गया था और पहले दिन से ही यह लंदन का सबसे प्रमुख आकर्षण रहा है। यहां से शहर के कुछ सबसे शानदार दृश्य दिखाई देते हैं। पूरी यात्रा लगभग 30 मिनट तक चलती है।
यह भी पढ़ें-पैरिस में इन 5 फ्री एक्टिविटीज का उठाइए मजा
मैडम तुसाद लंदन (Madame Tussauds London)
लंदन में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर कई सेलेब्स के वैक्स स्टैच्यू हैं, जो देखने में एकदम रियल लगते हैं। जब आप यहां होते हैं तो आपको यह अहसास होता है कि आप सच में उन लोगों को अपनी आंखों से देख रहे हैं। इस तरह आप कई बेहतरीन कलाकारों व शख्सियतों को बेहद करीब से देख सकते हैं और कुछ अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
लंदन डंगऑन (London Dungeon)
लंदन डंगऑन, लंदन के पिछले 1000 वर्षों के इतिहास को बेहद ही मनोरंजक तरीके से लोगों के सामने रखता है। यहां आने वाले लोग एक शो से दूसरे शो तक डंगऑन यानी कालकोठरी से गुजरते हैं और इंटरैक्टिव लाइव-एक्शन तरीके से ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं।
नेशनल गैलरी (National Gallery)
लंदन में घूमने की फेमस जगहों में से एक नेशनल गैलरी म्यूजियम है, जिसमें 1260 से 1920 तक की यूरोपियन पेंटिंग का लगभग पूरा सर्वे है। इस म्यूजियम के कलेक्शन में दुनिया के सबसे बेहतरीन पेंटर जैसे लियोनार्डो दा विंची की चाइल्ड, बॉटलिकली की वीनस की पेंटिंग शामिल हैं। अगर आप लंदन में हैं और आपकी आर्ट में जरा सी भी रुचि है तो आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए।
हाइड पार्क (Hyde Park)
हाइड पार्क लंदन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह 350 एकड़ का खुला स्थान है, जो 1635 से पर्यटकों के लिए खुला है। इसमें 18वीं शताब्दी की सर्पेंटाइन नामक मानव निर्मित झील भी है, जहां पर आप स्विमिंगअ और बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ये 5 वजह बनाती हैं लंदन को परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों