herzindagi
london tourism main

ये 5 वजह बनाती हैं लंदन को परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

लोग यूरोप ट्रिप पर बहुत खर्च कर देते हैं, पर यूरोप की कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से लंदन का एक खास महत्व है। तो इसे अपनी ट्रिप का हिस्सा जरूर बनाएं। 
Editorial
Updated:- 2019-08-28, 08:58 IST

लंदन की अपनी बात ही कुछ और है। ब्रिटिश राजघराने के महल से लेकर लंदन की छोटी-छोटी गलियों तक सब कुछ बेहद खूबसूरत। लंदन दुनिया की सबसे ज्यादा चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। एक रिपोर्ट कहती है कि हर साल लंदन घूमने 1 करोड़ 50 लाख लोग दुनिया भर से पहुंचते हैं। ब्रिटेन की राजधानी और आर्ट और कल्चर का अनूठे मिश्रण को लिए लंदन आपकी बकेट लिस्ट का हिस्सा भी बन सकता है। यहां का संसद भवन देखने भी लाखों लोग आते हैं और लंदन घूमने के लिए 1 पूरा हफ्ता भी कम लगता है।  

कई लोगों को लगता है कि लंदन महंगा है इसलिए उसे अपनी लिस्ट में शामिल करने की जगह दो-तीन अलग-अलग जगह घूमना तय कर लेते हैं, लेकिन यकीन मानिए यहां जाना किसी खूबसूरत टूरिस्ट जगह को घूमने जैसा ही है। यहां मॉर्डन शहर की चकाचौंध भी है और दूसरा यहां पर राजा-रानियों के महल और इतिहास की झलक भी मिलेगी।  

beautiful london

इसे जरूर पढ़ें- विश्व में एकमात्र ऐसा मंदिर जहां भगवान कृष्ण के साथ-साथ पूजे जाते हैं सुदामा  

1. चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन- 

लंदन जाने वाले व्यक्ति बिग बेन, टावर ऑफ लंदन, बकहिंगम पैलेस, लंदन आई आदि सभी फेमस टूरिस्ट पिकनिक स्पॉट जरूर देखते हैं। यहां की लाल डबल-डेकर बस में सफर करना और खुली हुई छत से लंदन को देखना कुछ अलग ही है। ऊपर से लंदन का नजारा। यहां बस में सफर करने के लिए भी मेट्रो कार्ड की तरह ऑइस्टर कार्ड मिलेंगे जिन्हें आसानी से रीचार्ज किया जा सकता है। ये लंदन घूमने का सबसे किफायती और अच्छा तरीका है।

london currency  

2. शॉपिंग का अलग एक्सपीरियंस- 

लंदन में शॉपिंग का अलग ही एक्सपीरियंस होता है। यहां अमीरों से लेकर आम मिडिल क्लास लोगों की सहूलियत तक सभी सामान मिल जाएगा। बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर भी हैं तो साथ ही साथ स्ट्रीट मार्केट भी। ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में डिजाइनर सब कुछ मिलेगा तो Camden Market, Portobello Road Market, Brick Lane Market, Broadway Market , Brixton Market आदि में स्ट्रीट शॉपिंग भी आसानी से हो जाएगी। यहां अपनी तरह के अनूठे बाज़ार हैं।  

london tourist visa

3. नाइटलाइफ- 

लंदन में सब कुछ चकाचौंध भरा है तो पार्टी करने वाले लोगों के लिए आखिर कैसे ये अच्छा नहीं होगा। हर वक्त यहां पब और बार के साथ डिस्को का मजा लिया जा सकता है। यहां ब्रॉडवे थिएटर भी हैं जहां हॉलीवुड के सितारों के साथ शिरकत की जा सकती है। यहां बेस्ट शो होंगे और साथ ही साथ यहां की नाइटलाइफ पार्टी के लिए बेस्ट है।  

london famous places

4. इतिहास की झलक- 

लंदन का इतिहास बहुत ज्यादा रोचक है और साथ ही साथ काफी लंबा भी। अगर आपको हिस्ट्री का शौख है तो लंदन बहुत अच्छी जगह लगेगा। ये शहर महलों और राजपरिवार के साथ विकसित हुआ है। यहां राजशाही और भयावह लंदन की काल कोठरियां सब कुछ दिखेगा। एक इतिहास की झलक देता हुआ टूरगाइड बुक करें और जानें कि ये कितना अनोखा है। तभी ये बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। 

 

इसे जरूर पढ़ें- Kerala Vacation: ऑफ सीजन में केरल घूमने जाएं और ये 5 फायदे उठाएं

 

5. कुछ अनोखे एक्सपीरियंस-

ये एक्सपीरियंस ऐसे नहीं लिए जा सकते। ये तभी मिलेंगे जब लंदन घूमने जाएंगे। ये सोचिए कि इतने व्यस्त शहर में भी एक पार्क में बैठकर बहुत सुकून मिलेगा। यहां शहर को ऐसे बसाया गया है कि लोगों को प्राकृतिक सुंदरता भी मिले। लंदन के घरों में दरवाज़ों पर सजी हुई फूलों की बेल हो या फिर शहर के बीच में हरियारी से भरे पार्क में बैठना। लंदन कुछ बहुत अनोखे एक्सपीरियंस देगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।