दिल्ली से करीब 7 घंटे दूर लैंसडाउन की इन खूबसूरत जगहों में बिताएं कुछ पल

उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप शांति से कुछ दिन बिता सकती हैं। लैंसडाउन शहर न केवल हरियाली के लिए बल्कि कई खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-11, 19:24 IST
places to visit in lansdowne in uttarakhand

लैंसडाउन उत्तराखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। यहां आपको चारो ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। अगर आप भीड़ भाड़ से कहीं दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैंसडाउन का असली नाम कालूडंडा' था। गढ़वाली भाषा में इसका मतलब काला पत्थर होता है। इसके बाद 1857 में भारत से तत्कालीन वाइसरॉय लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर इस शहर का नाम लैंसडाउन पड़ गया। अगली बार जब भी आप लैंसडाउन घूमने का प्लान बनाएं तोलैंसडाउन की सबसे खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

भुल्ला ताल

bhula taal lake

लैंसडाउन के सबसे फेमल जगह में से एक है भुल्ला ताल। यह झील काफी छोटी है और बेहद ही शांत जगह में स्थित है। इस झील की रखवाली भारतीय सेना करती है। यह झील भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स के युवाओं को समर्पित है, जिन्होनें देश की सेवा में अपनी जिंदगी बिता दी। नाव में बैठकर इस झील में जरूर घूमें। इस झील में आपको तैरती हुई बत्तखें दिखेंगी, जो इस झील की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसके अलावा भुल्ला ताल के पास एक पार्क भी है, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यकीन मानिए यहां जाकर आपको शांति का एहसास होगा। आपका मन करेगा की आप हमेशा के लिए यहीं बस जाएं।

टीप एन टॉप हाइकिंग

इस जगह को टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। यह सेंट मैरी चर्च के पास रिज पर स्थित एक सुंदर जगह है। इसी कारण से यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है। यह जगह कपल से लेकर बच्चों के पिकनिक स्पॉट तक के लिए एकदम बेस्ट है। लैंसडाउन में हाइकिंग करने का सफर बेहद यादगार होता है। क्योंकि हाइकिंग के दौरान संकरे रास्ते और पहाड़ आपके सफर को सुहावना बना देते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको हिमालय की पहाड़ियां भी देखने को मिलेंगी। इसलिए जब भी लैंसडाउन जाएं तो टीप एन टॉप की सैर जरूर करें।

स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक

snow viewpoint

अगर आपको हाइकिंग करना पसंद है तो आपके लिए यह बेस्ट जगह है। स्नो व्यूपॉइंट के लिए आपको ट्रेकिंग करनी होगी। यहां पहुंचकर आपको बर्फ से ढके पहाड़ दिखेंगे। बर्फ से ढके पहाड़ और खुला आसमान आपका मन मोह लेंगे। आप यहां सर्दी और मानसून को छोड़कर साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं। हरे-भरे पहाड़ से निकलने वाली ठंडी-ठंडी हवा और ऊंचाई में बैठकर प्रकृति की अद्बभुत नजारों का लुफ्त उठाएं। अपने साथ कैमरा ले जाना न भूलें। क्योंकि इतने खूबसूरत दृश्यों को कैप्चर करना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:गर्मी के मौसम में इस बार कसोल, मनाली छोड़ चंबा की इन जगहों की करें सैर

तारकेश्वर महादेव मंदिर

अगर आप लैंसडाउन में दर्शनीय स्थल घूमना चाहते हैं तो आपको तारकेश्वर महादेव मंदिरके दर्शन करने चाहिए। केवल तारकेश्वर महादेव मंदिरही नहीं यहां आप दुर्गा देवी मंदिर और ज्वालपा देवी मंदिर भी जा सकते हैं।तारकेश्वरमदिंर टिप एन टॉप व्यूपॉइंट के पास ही है। यह मदिंर देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। मंदिर के आस पास आपको कई छोटे-छोटे झरने भी देखने को मिलेंगे, जहां पर बैठकर आप दिन गुजार सकते हैं। (नालागढ़ हिल स्टेशन घूमें)

इसे भी पढ़ें:खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन जाने से पहले जान लें इसके बारे में कुछ बातें

जंगल सफारी

jungle safari

लैंसडाउन शहर चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। ऐसे में आप यहां जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं। जंगल सफारी के दौरान यहां आपको हिमालयी जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। यहां के लोकल टूर ऑपरेटर इन जंगल सफारी का आयोजन करते हैं।(मनाली के शानदार कैफे)

कैसे पहुंचें लैंसडाउन?

आप लैंसडाउन के लिए दिल्ली से डायरेक्ट कैब ले सकते हैं। कैब आपको 6-7 घंटे में लैंसडाउन पहुंचा देगी। या फिर आप दिल्ली से मेरठ की ट्रेन लेकर, वहां से कैब या लोकल बस कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोटद्वार के रास्ते भी लैंसडाउन जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली से कोटद्वार तक की ट्रेन में जाना होगा और फिर वहां से शेयरिंग ऑटो से आप लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। लैंसडाउन से सबसे करीबी एयरपोर्ट देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। यहां से लैंसडाउन जाने के लिए आपको 152 किलोमीटर का सफर रोड के जरिए तय करना होगा।(हिमाचल एडवेंचर प्लेसेस)

कहां रूकें?

लैंसडाउन में आपको रहने के लिए कई जगहें मिल जाएगी। होम स्टे से लेकर लग्जरी होटल तक यहां सब कुछउपलब्ध है। यहां पर एक कमरे का किराया 500-1000 के बीच में है। अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप किसी स्थानीय निवासी के घर में भी रुक सकते हैं।

लैंसडाउन में क्या खाएं?

जब भी आप लैंसडाउन जाएं तो वहां के सड़क किनारे छोटे-छोटे ढाबों में खाना जरूर खाएं। यहां पर आपको पहाड़ी ककड़ी का रायता और चुड़कानी भात का लुफ्त उठाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो गौहत की दाल भी खा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP