Best places to visit in gujarat: भारत के पश्चिम में मौजूद गुजरात, देश का एक महत्वपूर्ण राज्य होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। इस राज्य में ऐसी कई खूबसूरत और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं।
अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' भी कहा जाता है। गुजरात कच्छ के महान रण से सतपुड़ा की पहाड़ियों तक के प्राकृतिक सौंदर्य को एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
अगर आप सर्दियों में गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी अद्भुत और मनमोहक जगहें के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड को भूल जाएंगे।
गुजरात का मौसम कैसे भी हो, पर रन ऑफ कच्छ घूमने का एक अलग ही मजा होता है। यह गर्मी, बरसात या सर्दी के मौसम में घूमे जाने वाले सबसे प्रमुख स्थलों में से एक है। यहां सिर्फ देशी है नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है और दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान माना जाता है। सर्दियों में यहां की खूबसूरती देखकर आप चंद मिनटों में मोहित हो जाएंगे। यह लगभग 23,300 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। रन ऑफ कच्छ में आप धोलावीरा और विजय विलास पैलेस जैसी जगह को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: New Year Celebration: दिल्ली से 3 दिन जोधपुर घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
गुजरात के डांग जिले से स्थित सापुतारा एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती, हरे-भरे जंगलों, मनमोहक पहाड़ों और झरनों के लिए फेमस हैं।
समुद्र तल से करीब 8 सौ से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद सापुतारा हिल स्टेशन सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। सतपुरा में वन्यजीव को करीब से देखने के साथ-साथ साहसिक खेलों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
गुजरात के गांधीनगर से करीब 111 किमी की दूरी पर मौजूद पाटन एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। इस शहर में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
पाटन को कई लोग गुजरात की पहली राजधानी रूप में भी जानते हैं। कहा जाता है कि सोलंकी राजवंश की राजधानी पाटन कभी वैभव, शोभा, वीरता और शौर्य की नगरी के रूप में प्रसिद्ध था। अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच में यहां सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
गुजरात के जूनागढ़ में स्थित गिरनार सर्दियों में घूमने के लिए सबसे आकर्षण जगहों से एक है। इसे कई लोग हिल स्टेशन के रूप में भी जानते हैं। गिरनार नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग के समान है।
गिरनार सिर्फ नेचर लवर्स के बीच ही नहीं, बल्कि हिंदू और जैन तीर्थयात्रियों, दोनों के बीच धार्मिक स्थल के रूप में भी फेमस है। कहा जाता है कि गिरनार की उत्पत्ति वेदों से हुई है। गिरनार एडवेंचर पर्यटकों के बीच भी फेमस है। यहां कई लोग ट्रेकिंग और हाईकिंग करने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा के आसपास स्थित इन मनमोहक हिल स्टेशन को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
सोमनाथ गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों से एक है। सर्दियों में घूमने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। यह शहर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। एक तरह से यह शहर पौराणिक तथ्यों से घिरा हुआ है।
अगर आप आस्था के प्रति विश्वास रखते हैं, तो एक बार यहां आपको जरूर घूमने पहुंचना चाहिए। अरब सगर के तट पर मौजूद यहां शहर विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी फेमस है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।