जबलपुर जाएं तो वहां की इन जगहों को अवश्य देखें

अगर आपने मध्यप्रदेश में घूमने का मन बनाया है तो आपको जबलपुर भी एक बार अवश्य जाना चाहिए। यहां ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर जाकर आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

jabalpur

जबलपुर को मध्यप्रदेश के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक माना जाता है। इसे लोग एजुकेशन हब के रूप में जानते हैं। लेकिन यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस भी है। यहां पर ऐसी कई जगहें हैं, जो टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। चाहें कुछ प्राचीन जगहों की बात हों या फिर मंदिर व नेशनल पार्क हों, यहां पर प्रकृति प्रेमियों से लेकर आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए कुछ ना कुछ अवश्य है।

यहां पर साल भर सैलानी वीकेंड या छुट्टियों में घूमने के लिए आते हैं और यहां की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। सोलो ट्रिप से लेकर फैमिली यहां तक कि दोस्तों के लिए भी यह घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जबलपुर की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में अवश्य शामिल करना चाहिए।

ग्वारीघाट

Top sights in Jabalpur

ग्वारीघाट मां नर्मदा का प्रसिद्ध घाट है। आधा डूबा मंदिर होने के कारण यह स्थान और भी अधिक खास हो जाती है। यहां पर भक्तगण हर रोज आककर मंदिर में पूजा करते हैं और शाम को आरती का आनंद लेते हैं। यहां पर मां नर्मदा की पूजा की जाती है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं।

चौसठ योगिनी मंदिर

यदि आप 150 सीढ़ियां चढ़ने के लिए तैयार हैं तो आप यहां पर चौसठ योगिनी मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से मां दुर्गा को समर्पित है और इसे सबसे पुरानी हेरिटेज साइट में से एक माना जाता है। यहां पर भक्त भगवान शिव से भी प्रार्थना करते हैं। इस मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद सिंपल है और खजुराहो मंदिरों की एक समान शैली है। मंदिर में अधिकांश लोग जोड़े में आते हैं जो मां दुर्गा और भगवान शिव से अपने भविष्य के लिए आशीर्वाद लेने आते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-मध्य प्रदेश में जबलपुर के इन 5 खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं

रानी दुर्गावती म्यूजियम

Top sights Jabalpur

रानी दुर्गावती एक बहादुर गोंड रानी थीं जिन्होंने मुगलों से युद्ध किया था और उन्हें अपने क्षेत्र से दूर रखा था। यही कारण है कि आज भी जबलपुर में लोग उनका नाम सम्मान के साथ लेते हैं। यहां पर रानी दुर्गावती म्यूजियम स्थित है, जो उनकी बहादुरी की कहानियों को सम्मान देने, सीखने और फिर से बताने और उनकी शानदार और सफल युद्ध की रणनीति का वर्णन करने के लिए बनाया गया है। यह एक बेहद ही एजुकेशनल म्यूजियम है, जिसमें जाकर आपको काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा। (मध्य प्रदेश में जबलपुर के इन 5 खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं)

इसे जरूर पढ़ें-कितना जानते हैं आप भारत के इन 6 सबसे खूबसूरत और बड़ी वॉटरफॉल्स के बारे में

संग्राम सागर झील

यह जबलपुर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दरअसल, इस स्थान को प्रवासी पक्षियों और विदेशी जलीय जानवरों के घर के रूप में भी जाना जाता है। बाजनामठ किले के करीब स्थित, यह झील अपने अद्भुत परिवेश और भव्य स्थानीय आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। इस झील पर स्थानीय लोग मछली पकड़ने के लिए भी आते हैं। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ जबलपुर घूमने के लिए आए हैं तो आपको यहां का दौरा अवश्य करना चाहिए।

पिसनहारी की मड़िया

यह एक प्रसिद्ध जैन तीर्थ है जो पहाड़ी क्षेत्र के बीच स्थित है और यहां की हरियाली बस देखते ही बनती है। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज से कुछ ही दूरी पर स्थित यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। इस मंदिर में कई तीर्थयात्री आते हैं। यहां पर आने वाले तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- trawell, wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP