दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही फेस्टिव लगने लगता है और हर पल ख़ुशी का माहौल रहता है। इस बार जब कोरोना की वजह से सब कुछ थोड़ा फीका सा हो गया है, तब भी इस दिसंबर के महीने में कुछ ख़ास ही एहसास है। क्रिसमस सेलिब्रेशन से लेकर नए साल के आगमन का इंतज़ार करते हुए ख़ुशी मनाना सब कुछ अपने आप में ही खुसी और उल्लास से भरा हुआ होता है। जब क्रिसमस का त्यौहार कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है, ऐसे में हम सभी को सैंटा का बेसब्री से इंतज़ार है।
अगर आप अपनी बोरिंग लाइफ में थोड़ा रंग भरने के बारे में सोच रहे हैं और घर से बाहर क्रिसमस का जश्न मनाना चाहते हैं, तो हम दिल्ली की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं जहाँ आप अपनी फैमिली के साथ जाकर क्रिसमस का जश्न मन सकते हैं।
हयात रीजेंसी
क्रिसमस का पर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है और सारी प्लानिंग जोरों पर है। वर्ष के पहले से ही जादुई समय में अधिक जादू जोड़ने के लिए, दिल्ली का हयात रीजेंसी हर बार की तरह वर्ष के सबसे असाधारण कार्निवल की मेजबानी करने के लिए तैयार है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह क्रिसमस कार्निवल उन अनुभवों को दिखाता है जो इस उत्सव की सच्ची भावना के बारे में बताते हैं। यहां आपको सजा हुआ क्रिसमस ट्री मिलेगा, सैंटा के कपड़ों में लोग दिखेंगे, खूबसूरत डाइनिंग एरिया में लजीज़ भोजन होगा और बच्चों के लिए एक्टिविटीज़ इस जगह को और क्रिसमस के जश्न को और खुशनुमा बनाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: Happy New Year 2021: भारत की इन बजट फ्रेंडली जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न
द इम्पीरियल
क्या आप इस त्योहार के सीजन में एक यादगार क्रिसमस का पर्व बिताने के बारे में सोच रहे हैं ? दिल्ली के जनपथ स्थित द इम्पीरियल में एक भव्य क्रिसमस पार्टी की मेजबानी होती है। यह केवल एक साधारण सोशल कम्युनिटी नहीं है, बल्कि देखने और रुकने के लिए एक शानदार जगह है। जिसमें आप होटल में एक रात का ठहराव भी कर सकते हैं। यहां एक शानदार क्रिसमस ईव डिनर और बच्चों के लिए रोमांचक आश्चर्य के साथ एक व्यापक बफे भी शामिल है। यह दिल्ली में क्रिसमस मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
The Sacred Heart Cathedral
क्रिसमस कुछ ही दिनों में आने वाला है और आपमें से बहुत से लोग निश्चित रूप से पास के एक चर्च में जाने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। अगर आप इस बार नए तरह से खूबसूरत चर्च घुमते हुए क्रिसमस मनाना चाहते हैं तो The Sacred Heart Cathedral आपके लिए दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां खूबसूरत क्रिसमस सांग गाते हुए, स्वादिष्ट केक और कॉफी के साथ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भव्य उत्सव के हर पल का आनंद ले सकते हैं।
पेसिफिक मॉल
दिल्ली में शीर्ष उत्सव और क्रिसमस की सजावट के लिए एक और खूबसूरत जगह है दिल्ली के टैगोर गार्डन में स्थित पैसिफिक मॉल। हर साल एक शानदार सुंदर क्रिसमस डिस्प्ले के साथ यह सामने आता है। यह डी-टाउन के सभी क्रिसमस हॉपरों के लिए भी जाना जाता है। यहां की क्रिसमस की सजावट वाकई देखने योग्य होती है। अपने बच्चों और प्रियजनों के साथ यहां जाएं और क्रिसमस की यादों को सालों के लिए सहेज लें । एक विशाल सजा हुआ क्रिसमस ट्री, प्रॉप्स और अत्यधिक विचारशील उत्सव के साथ यह स्थान वास्तव में क्रिसमस के दिन बेहद खूबसूरत नज़र आता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्रिसमस वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के पास की ये जगहें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों