Year Beginner 2024: दोस्तों नहीं परिवार के साथ इस तरह प्लान करें नए साल का ट्रिप, बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें

इस बार का नया साल अगर आप परिवार के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है

best family destination for new year

नए साल पर दोस्तों और पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान तो हर कोई करता है। लेकिन आप इस बार अपने पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। एक साथ कहीं ट्रैवल करने से परिवार में चल रहे मनमुटाव भी कम हो जाते है। इसके साथ ही, रिश्तों में मजबूती भी आती है।

अगर आप नए साल पर भारत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको भारत के ऐसे खास डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं। बच्चों को भी यहां घूमने में मजा आएगा, साथ ही बड़े-बुजुर्ग भी यात्रा का मजा उठा पाएंगा।

राजस्थान और जयपुर

RAJASTHAN JAIPUR

परिवार के साथ इससे अच्छी जगह घूमने के लिए नहीं हो सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां देखने के लिए इतनी सारी चीजें हैं कि आपको 3 दिन का ट्रिप भी छोटा लगेगा। साथ ही, यहां परिवार के साथ रात में खुले आसमान के नीचे कैंपिग करने का मजा अलग ही होता है।

यहां करने लायक चीजें

new year celebration

  • ऊंट की सवारी कर सकते हैं।
  • शाम को ढलते सूरज का शानदार नजारा देख सकते हैं।
  • पहाड़ों पर घूमने जा सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं।
  • आप यहां बच्चों के साथ हाथी की सवारी कर सकते है।

RAJASTHAN new year celebration

  • पूरे परिवार के साथ सफारी का मजा ले सकते हैं।
  • एक ही जगह आपको इतनी सारी चीजें करने को मिल जाएंगी कि इसके बाद आपको कहीं जाने का मन ही नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश

new year celebration

अगर आपको परिवार के साथ बर्फ का मजा उठाना है तो मनाली-शिमला का ट्रिप प्लान करें। क्योंकि यहां न केवल बच्चों को बल्कि आपको भी खूब मजा आने वाला है।

सबसे शानदार बात यह है कि यहां बच्चे सबसे ज्यादा इंजॉय करेंगे। उन्हें भी लाइव बर्फ गिरते हुए देखने को मौका मिलेगा। मन को शांत करने और पूरा साल मस्त रहे, इसकी शुरूआत आप मनाली से कर सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। (भारत के इन टॉप 5 हिल स्टेशन पर मनाएं अपना नया साल)

यहां करने के लिए चीजें

  • ट्रैकिंग के लिए मैक्लोडगंज परिवार के साथ जाएं।
  • याक की सवारी के लिए कुफरी जाएं।
MANALI SNOW
  • साहसिक खेलों के लिए सोलांग घाटी का प्लान बनाएं।
  • बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए मनाली और रोहतांग दर्रा जा सकते हैं।
  • पैराग्लाइडिंग के लिए बीर बिलिंग पहुंचे।

हरिद्वार और ऋषिकेश

New Year  Celebration

अगर कुछ धार्मिक यात्रा चाहते हैं, तो नए साल पर हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा का प्लान परिवार के साथ बना सकते हैं। यहां आप अपने पापों को धोने के लिए गंगा में स्नान कर सकते हैं।

अपने बच्चों के साथ लहराते लक्ष्मण झूले पर चल सकते हैं और कुछ रोमांचक करने के लिए ऋषिकेश की यात्रा कर सकते हैं।

अगर आप शांत वातावरण और सुहावने मौसम के बीच अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो नया साल इसके लिए बेस्ट टाइम है।

करने के लिए चीजें

  • हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के दर्शन करें
  • लक्ष्मण झूला - लहराता हुआ पुल है जिस पर आपको चलने पर अलग ही एहसास होगा।

rishikesh लक्ष्मण झूला

  • साहसिक खेल, जैसे बोट राइडिंग के लिए के लिए ऋषिकेश जा सकते हैं।
  • शाम की महाआरती के लिए हर-की-पौड़ी घाट जरूर जाएं। क्योंकि नए साल के पहले दिन ऐसा नजारा देखना, वाकई आपके पूरे साल को शानदार बना देगा।

इसे भी पढ़ें-Google Year In Search 2023: साल भर देश-विदेश की इन जगहों पर रही सबसे ज्यादा भीड़, ट्रैवल का टूटा रिकॉर्ड


गुजरात और मुंबई

New Year  Celebration Places

ये दोनों ही जगह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। आप एक साथ इन दोनों शहरों की यात्रा कर सकते हैं। पहले आप गुजरात जाएं फिर इसके बाद आप मुंबई जाएं।

यहां आपको एक से बढ़कर एक मंदिर देखने को मिलेंगे। साथ ही, बच्चों को मस्ती करने के लिए भी कई तरह की जगह मिलेंगी। (महाराष्ट्र की इन हसीन जगहों पर New Year Party करें सेलिब्रेट)

करने के लिए चीजें

  • यहां आप सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर सकते हैं।
  • समुद्र के किनारे मस्ती करने के साथ नौका की सवारी कर सकते हैं।
  • एक शानदार स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बांद्रा और शांतिपूर्ण समुद्र तटीय समय के लिए शाहरुख खान के निवास मन्नत के सामने बैंड स्टैंड पर जा सकते हैं।
  • जुहू बीच के किनारे स्वादिष्ट चाट, पानी पुरी या पाव भाजी परोसने वाली टपरियों का मजा ले सकते हैं।

New Year  Celebration Places  MUMBAI

  • आप लोनावाला, शिरडी और नासिक की यात्रा भी करना चाहे तो कर सकते हैं।
  • इसके सिवा गुजरात में आप स्टैचू ऑफ यूनिटी के सिवा कच्छ का रण देखने जा सकते हो।
  • गिर नेशनल पार्क में आप सफारी करने का आनंद ले सकते हो।

इसे भी पढ़ें- New Year Celebration: राजस्थान में इन जगहों पर होती है न्यू ईयर की धमाकेदार पार्टी, जल्दी प्लान बनाएं

दिल्ली से आगरा का सफर

अगर आप नए साल पर कहीं ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली और आगरा भी सबसे बेस्ट जगह है। इन जगहों पर आपको घूमने के लिए तो अच्छी जगह मिलेगी ही, साथ में आपको खाने-पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे।

दोनों ही जगह अपने खाने के लिए बेस्ट है। इसलिए अगर आप घूमने-फिरने के साथ-साथ खाने पीने के भी शौकीन है, तो बिना सोचे आप इन जगहों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आप अगर खुद की गाड़ी से जा रहे हैं, फिर तो इस ट्रिप का मजा दोगुना हो जाएगा। लेकिन अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो इस तरह का ट्रिप बच्चों को काफी पसंद आता है।

यहां करने के लिए चीजें

  • देखने के लिए शाही गेट- इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लाल किला और जामा मस्जिद
  • अद्भुत भोजन के लिए कनॉट प्लेस, खान मार्केट के साथ ही पराठे वाली गली।
  • शॉपिंग के लिए चांदनी चौक सरोजिनी, जनपथ और लाजपत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP