शादी से पहले बहुत से लोग अपनी बैचलरेट पार्टी करना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी प्लान कर रही हैं और कोई ऐसी डेस्टिनेशन चाहती हैं जहां जाकर आप खूब एंजॉय कर पाएं, तो हम आपको बैचलरेट ट्रिप के लिए भारत की 5 बेस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे।
1)पुडुचेरी
अगर आप अपनी बैचलरेट पार्टी को कम लोगों के साथ करना चाहती हैं, तो पुडुचेरी सबसे अच्छी जगह है। पुडुचेरी में बहुत अधिक भीड़ भाड़ नहीं होती है। यहां के बीच पर कई सारे वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा है। इसके अलावा यहां पर हेरिटेज प्रॉपर्टीज, फेमस कैफे भी हैं जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूम सकती हैं। आप बैचलरेट पार्टी करने के लिए कोई रिसोर्ट बुक करके एंजॉय कर सकती हैं।
2)गोवा
गोवा हमारे देश की सबसे पसंदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह जगह पार्टी के लिए भी बेहद शानदार है। अगर आप बैचलरेट पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो गोवा सबसे बेस्ट चॉइस होगा। यहां पर आप लेट नाइट क्लब, क्रूज पार्टी और वाटरस्पॉट एक्टिविटीज भी इंजॉय कर सकती हैं। अगर आपका बजट कम है, तो गोवा में ऐसा बहुत कुछ है, जिसका मजा आप बिल्कुल फ्री में भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में मौजूद वो आइलैंड्स जहां जाने को तरसते हैं लोग
3)मनाली
अगर आपको ऐसी जगह पसंद हैं जहां पर ठंडा मौसम हो तो आपकी पार्टी को यादगार बनाने के लिए मनाली बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़, कैफे, नदियों का नजारा आपको चारों ओर दिखाई देगा। आप मनाली में बैचलर पार्टी का मजा लेने के साथ-साथ बर्फ के बीच फोटोशूट भी करवा सकती हैं।
4)अलेप्पी
अलेप्पी को केरल शहर का 'पूरब का वेनिस' भी कहा जाता है। इस शहर में आप वेनिस शहर की तरह झीलें, समुद्र और हरियाली का मजा ले सकती है। बैचलरेट पार्टी के लिए यहां आपको कई सारी लोकेशन मिल जाएंगी। (केरल के 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)
यहां पर सनराइज और सनसेट का नजारा दुनियाभर में फेमस है। सिर्फ यही नहीं, यहां आपको एक से एक खूबसूरत झील देखने को मिलेगी। वेम्बनाड झील इसी में से एक है और इस झील को केरल राज्य की सबसे बड़ी झील माना जाता है।
5)लेह लद्दाख
लेह लद्दाख एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जो हर ट्रैवलर के लिस्ट में शामिल होती है। यहां का मनोरम दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर सकता है। अगर आप इस जगह पर बैचलरेट पार्टी करेंगी तो आपके लिए यह पार्टी यादगार बन जाएगी। (आंध्र प्रदेश के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)
तो ये थी वो सभी डेस्टिनेशन्स जहां पर बैचलरेट पार्टी कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों