ट्रेवलिंग की दृष्टि से चेन्नई अपने आप में बड़ा महत्व रखता है। और इसकी खास वजह है यहां की खूबसूरती, प्रकृतिक नज़ारा और यहां की बेहतरीन कलाकृति। बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा ये राज्य अपने प्रकृतिक डेस्टिनेशन, एक से बढ़ कर एक बेहतरीन मंदिर, खूबसूरत पार्क, चड़ियाघर, बीच और बेहतरीन ऐतिहासिक ईमारत, वॉर मेमॉरियल और मार्केट के लिए जाना जाता है। अगर आप इस वीकेंड दक्षिण भारत के किसी राज्य और शहर घूमने जाने का प्लान कर रही तो चेन्नई आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होने वाला है। आज इस लेख में हम आपको चेन्नई के उन बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खूब एन्जॉयमेंट कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: भारत में मौजूद वो आइलैंड्स जहां जाने को तरसते हैं लोग
अगर आप अपने ट्रिप की शुरुआत बेहतरीन एन्जॉयमेंट के साथ करना चाहती है तो चेन्नई के स्नो किंगडम थीम पार्क से कर सकती है। पानी को बर्फ में तब्दील करके इस स्नो किंगडम पार्क को बनाया है। यहा जाने के बाद आपको ये ज़रूर लगने वाला है कि मैं किसी बर्फीली पहाड़ियों की सैर कर रही हूं। आपके जानकारी के लिए बता दे कि इस थीम पार्क के अंदर जाने से पहले आपको गर्म कपडे पहनाएं जाते है, क्योंकि इस थीम पार्क के अंदर तापमान लगभग 3° C तापमान रहता है। इस थीम पार्क के अंदर सील, पेंगुइन और हिम हिरण की प्रतिकृतियां हैं। इसके अंदर एक आर्ट म्यूज़ियम भी है।
चेन्नई अपने छोटे और बड़े माउंटेन हिल्स के लिए भी बहुत जाना जाता है। यहां की पर्वत श्रृंखला पूरे दक्षिण भारत में अपने विशाल, प्रकृतिक नज़रों और क्लाइम्बिंग के लिए जाना जाता है। इन्हीं माऊंटेन हिल्स में चेन्नई का कोल्ली हिल्स या कोल्ली मलाई हिल्स सबसे पहले आता है। चेन्नई में सैलानियों के लिए यह हिल्स सबसे खास है। क्योंकि यहां की प्रकृतिक सुंदरता टूरिस्ट की पहली पसंद होती है। अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ चेन्नई घूमने जा रही है तो यहां ज़रूर पहुंचे। यह पहाड़ न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि कई मंदिर के कारण भी इसका धार्मिक महत्व है जो भगवान शिव को समर्पित है।
अपने चेन्नई ट्रिप में कुछ एडवेंचर्स गेम खेलने का मन है तो चेन्नई के MGM Dizzee World थीम पार्क में पहुंच जाइये। यहां आपको लगभग सौ से अधिक एडवेंचर्स गेम खेलने को मिलेगा। यही नहीं इस थीम पार्क में आपको रेन डांस, फेरिस व्हील, स्पाइडर स्पिन, रोलर कोस्टर,, the funny mountain और डैशिंग कार जैसे कई गेम्स का लुफ्त उठा सकती है। इस पार्क में आप मौज-मस्ती के साथ-साथ आप बेहतरीन साउथ इंडियन खाने का भी लुफ्त उठा सकती है। तो अगर आप वाटर पार्क जैसे पार्क में जा के बोर हो चुकी है तो चेन्नई के इस MGM Dizzee World थीम पार्क में ज़रूर जाएं। MGM Dizzee World की तरह ही चेन्नई में टूरिस्ट के लिए VGP स्नो किंगडम है, जो सैलानियों के लिए एक प्रमुख स्थान है।
मद्रास वार Cemetery चेन्नई शहर के बीचो बीच स्थित है। द्वितीय विश्व युद्ध के विनाशकारी युद्ध में भारत के शहीद हुए जवानों के याद में इस Cemetery को वर्ष 1952 में कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन और भारत सरकार ने मिलकर बनाया था। शहीदों के याद में बनाया गया यह स्मारक भले ही आज एक टूरिस्ट प्लेस है लेकिन यहां कोई भी पर्यटक आता है तो सबसे पहले इनके जज्बों को सलाम करता है जो देश की सुरक्षा में अपने प्राण को त्याग दिया। अगर आप भी अपने भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान रखती है तो इस प्लेस का विजिट ज़रूर करे। यहां हर साल 11 नवंबर को शहीद सैनिको को पुष्पांजलि अर्पण और गार्ड ऑफ ऑनर्स के साथ श्रद्धांजलि भी दिया जाती है।
इसे भी पढ़ें: केरल के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
इस्कॉन मंदिर, भगवान कृष्ण को समर्पित एक मंदिर है। यह दक्षिणी चेन्नई में ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित है। लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर निर्मित इस्कॉन, चेन्नई तमिलनाडु का सबसे बड़ा राधा कृष्ण मंदिर है। 26 अप्रैल 2012 को आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन किया गया था। मंदिर में पूजे जाने वाले देवताओं में रुक्मिणी और कृष्ण शामिल हैं। कृष्ण की आठ पत्नियों में से एक देवी सत्यभामा की छवि भी मंदिर परिसर में रखी गई है। इस्कॉन दक्षिण भारत की पारंपरिक कला और शिल्प का अद्भुत नज़ारा है। अगर आप अपने ट्रिप में किसी धार्मिक स्थल को शामिल करना चाहती है इसे ज़रूर शामिल करें। वैसे चेन्नई में ऐसे कई और भी मंदिर है जहां आप जा सकती है।
चेन्नई में ऐसे और कई टूरिस्ट पल्सेस है जहाँ आप खूब सारा मौज-मस्ती और एन्जॉयमेंट कर सकती है। मामल्लपुरम मंदिर, मरीना बीच, म्यूजियम, MGR फिल्म सिटी और Arignar Anna Zoological Park जैसे एक से बढ़ कर एक टूरिस्ट प्लेस है जहां आप खूब मस्ती कर सकती है। तो अगर आप चेन्नई जाने का ट्रिप बना रही है तो इन जगहों पर ज़रूर घूमने जाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।