जब भी उत्तराखंड का नाम लिया जाता है तो उस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में सोचकर ही मन बेहद खुश हो जाता है। यहां की हरियाली ही सिर्फ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं करती है, बल्कि यहां पर कई खूबसूरत झीलें भी हैं। उत्तराखंड भारत की कई खूबसूरत और मनमोहक प्राकृतिक झीलों का घर है। पूरे उत्तराखंड में क्रिस्टल साफ पानी की छोटी और बड़ी दोनों तरह की झीलें मौजूद हैं। इन झीलों में आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं या फिर बस यूं ही प्रकृति की खूबसूरती को निहार सकते हैं।
वहीं कुछ झीलें पर्वत चोटियों के बीच बसी हुई हैं। ऐसे में इन झीलों तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करना वास्तव में एक शानदार एहसास है। देवरिया ताल जैसी झीलें पर्यटकों को कैम्पिंग का अनुभव का आनंद लेने का मौका प्रदान करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उत्तराखंड में स्थित कुछ बेहतरीन झीलों के बारे में बता रहे हैं-
रूपकुंड झील (Roopkund Lake)
यह उत्तराखंड की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। इस झील को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता का एक कारण यह भी है क्योंकि झील के किनारे सैकड़ों मानव कंकाल पाए गए हैं। बता दें कि रूपकुंड पहुंचना उतना आसान नहीं है जितना दिखता है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको वान ट्रेक का बेस कैंप से लगभग 23 किमी की चढ़ाई करनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ेंःइंडिया की ये 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी
हेमकुंड झील (Hemkund Lake)
हेमकुंड झील कई मायनों में बेहद खास है। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता तो देखते बनती ही है। साथ ही साथ, इसे सिखों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इस स्थान का अपना ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि हेमकुंड को वह स्थान भी माना जाता है जहां भगवान लक्ष्मण ने अपनी तपस्या पूरी की थी। इस स्थान घूमने का सबसे अच्छा समय मई-जून और सितंबर-अक्टूबर का है।
खुर्पाताल झील (Khurpatal Lake)
नैनीताल शहर के केंद्र से लगभग 12 किमी की दूरी पर यह झील स्थित है। ऊंचे-ऊंचे चीड़ और देवदार के पेड़ों से भरी पहाड़ियों से घिरी और साफ़ पानी से भरपूर उत्तराखंड की यह झील यकीनन देखने लायक है। चूंकि, इस स्थान पर अपेक्षाकृत कम भीड़ होती है, इसलिए इस स्थान पर आप शांतिपूर्ण वातावरण में कुछ समय प्रकृति के बीच बिता सकते हैं।
बिसुरीताल (Bisurital)
बिसुरीताल रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह उत्तराखंड की कम ज्ञात झीलों में से एक है। अल्पाइन घास के मैदानों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी यह झील 4100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर पूरे समय मौसम बहुत सुहावना रहता है और बर्फबारी की भी काफी संभावना रहती है। इसके साथ ही यहां पर आपको हिमालयी वन्यजीवों की कुछ लुप्तप्राय प्रजातियों की भी झलक देखने को मिल सकती है। यहां आने का सबसे अच्छा समय मार्च से दिसंबर का है।
नैनी झील
नैनी झील उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यह झील नैनीताल हिल स्टेशन में स्थित है और यहां पर आने वाले लोग इस झील में नाव की सवारी करना काफी पसंद करते हैं। यह एक मीठे पानी की झील है। झील के किनारे मुख्य सड़के हैं। साथ ही ठहरने के लिए होटल और दुकाने भी हैं। झील के करीब नैना देवी का मंदिर यहां का प्रसिद्ध मंदिर है।
इसे भी पढ़ेंःये हैं दुनिया की कुछ बेहद खूबसूरत झीलें
तो अब आप जब भी उत्तराखंड जाएं तो इन झीलों को देखना ना भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- uttarakhandtourism, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों