गुजरात पश्चिमी भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच में पड़ने वाले इस राज्य में हैंडीक्राफ्ट्स, आर्कीटेक्चर, मंदिर और वाइल्ड लाइफ के साथ ऐसे कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां जाना सैलानियों के लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस हो सकता है। कुदरती खूबसूरती से सजे गुजरात में रण ऑफ कच्छ और सतपुड़ा के पर्वत बेहद खूबसूरत हैं। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि गुजरात में अगर आप रिलैक्स करना और चाहती हैं और सुकून से घूमना चाहती हैं तो आपको इन 5 ऑफबीट प्लेसेस पर जरूर घूमने जाना चाहिए।
गोपनाथ बीच
गोपनाथ बीच खंभात की खाड़ी में स्थित है। यह भावनगर से 70 किमी की दूरी पर स्थित है। शहर के शोर-शराबे से दूर यहां आपको दूर-दूर तक हरियाली नजर आएगी। यहां चूना पत्थर की चट्टानें देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। यहां गोपनाथ मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां 700 साल पुराना मंदिर है। पास ही में एक महल है, जो अपनी स्थापत्य कला के लिए चर्चित है। इतिहास प्रेमियों और आर्कीटेक्चर की खूबसूरती पसंद करने वालों को यह जगह बहुत आकर्षित करेगी। यहां ठहरने की ज्यादा व्यवस्था नहीं है, इसीलिए अगर आप यहां आने की प्लानिंग करें तो भावनगर में स्टे करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
नवलखा मंदिर
नवलखा मंदिर गुजरात के घुमली में स्थित है। यह 11वीं सदी में जेठवा शासकों ने बनवाया था। यह भगवान सूर्य को समर्पित है। यह गुजरात के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। घुमली पर आक्रमण होने के इस मंदिर की बाहरी सुंदरता को काफी नुकसान पहुंचा था। मंदिर के खंभों और बालकनी की खूबसूरती अभी भी देखी जा सकती है। यहां ब्रह्मा-सावित्री, शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी की प्रतिमाएं मुख्य आकर्षण हैं। यहां सोलंकी शासकों के समय की स्थापत्य कला देखने को मिलती है, जिसमें तीन हाथियों की मिली-जुली प्रतिमाएं नजर आती हैं। यहां के प्रशासन ने मंदिर के ज्यादातर हिस्सों का पुर्ननिर्माण कर लिया है।
इसे जरूर पढ़ें: इन हैशटैग्स से लीजिए इंस्पिरेशन और अपने भीतर जगाइए ट्रैवलिंग का रोमांच
सतपुड़ा
गुजरात के वानारघोंड में स्थित है सतपुड़ा। यहां एक खूबसूरत बोटेनिकल गार्डन है, जो यहां आने वाले सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण है। सतपुड़ा के जंगलों में घूमते हुए आप पूरी तरह से तरोताजा महसूस करेंगे। सतपुड़ा के पास ही गिरा फॉल्स पिकनिक मनाने के लिए बहुत बढ़िया जगह है। गिरा फॉल्स 75 फीट ऊंचा है और इसका उद्गम कापरी से होता है। बाद में जाकर यह अंबिका नदी में जाकर मिल जाता है। इस नदी में पानी की तेज धार बहुत रोमांचित करती है।
गिरमल वॉटरफॉल्स
अगर गिरमल वॉटर फॉल्स की बात करें तो यह गुजरात के निशाना गांव से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 100 फीट से भी ज्यादा है। यहां धुंध सी छाई रहती है और अक्सर इंद्रधनुष भी नजर आता है। वीकेंड में मस्ती करने के लिए यह शानदार जगह है। Gavdahad View Point, Purna Sanctuary, Dang Darbar, Saptashringi Devi Mandir और Botanical Garden यहां से कुछ ही दूरी पर हैं। यहां जाने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है, इसीलिए यहां पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
पाटन
पाटन गुजरात के प्राचीन शहरों में शुमार किया जाता है। इसकी नींव चावड़ा शासकों ने रखी थी। लंबे समय तक पाटन चावड़ा शासकों की राजधानी रही, लेकिन 13वीं सदी में इसे नष्ट कर दिया गया। बाद के समय में यहां एक नए शहर का निर्माण किया गया, लेकिन पुरानी इमारत के खंडहर आज भी देखे जा सकते हैं। यहां रानी की वाव को देखने जाया जा सकता है, जिसे रानी उदयमती ने अपने पति राजा भीमदेव की मौत के बाद उनके सम्मान में बनवाया था। यह जगह वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स में शुमार की जाती है। यहां पटोला में भी काफी अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन है। ऐतिहासिक महत्व वाली इस जगह को विजिट करना इतिहास प्रेमियों को आनंदित करता है। साथ ही यहां बहुत से मंदिर और झीलें भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखने का मजा उठाया जा सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों