कपूरथला पंजाब का एक प्रमुख शहर और पर्यटन का एक आकर्षक स्थल है। इस शहर का नाम वहां के नवाब कपूर सिंह के नाम पर रखा गया। कपूरथला राजा फतेह सिंह आहलुवालिया की शाही राजधानी भी रही है। इस शहर को अक्सर पंजाब का पैरिस कहकर संबोधित किया जाता है। शहर में खूबसूरत इमारत और वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण मौजूद हैं। कपूरथला में इंडो-सारसेन और फ्रांसीसी शैली की कई इमारत की झलक आज भी देखने को मिलती है। तो चलिए जानते हैं कपूरथला में ऐसे कौन से प्लेसेस है जहां घूमने जा सकते हैं-
इस स्कूल में कपूरथला रियासत के पूर्व महाराज जगजीत सिंह रहते थे, इसलिए इस स्कूल को महाराजा जगजीत सिंह के नाम से जाना जाता है। यह स्कूल वास्तुकला का बेहतरीन उदहारण है। इस स्कूल को जगजीत महल के नाम से भी जाना जाता है। कपूरथला के लोगों का कहना है कि इस महल की वास्तुकला इतनी खूबसूरत है कि इस महल को देखकर लेस ऑफ वर्सेलस और फाउंटेनब्लू की याद दिलाता है। इस महल में एक मनमोहक दरबार हॉल है जो भारत के सबसे खूबसूरत हॉल में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: जयपुर की शान हवा महल, इसके बारे में वो 8 तथ्य जो शायद आप नहीं जानते होंगे
पर्यटन की नज़र से जगतजीत क्लब को कपूरथला का बेस्ट प्लेस माना जाता है। ग्रीक शैली में इस इमारत का निर्माण किया है जो बेहद ही खूबसूरत और आकर्षण का केंद्र है। एक समय में इस महल में चर्च था, फिर बाद में सिनेमा हॉल बना और आज-कल इस इमारत में स्थानीय क्लब है। कपूरथला शहर के बीचों-बीच बनाई गई यह इमारत सैलानियों के लिए प्रमुख स्थल है।
यहां घूमने आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए कांजली वेटलैंड फोटोग्राफी के लिए बहुत मशहूर प्लेस भी माना जाता है। अगर आप अपने परिवार के साथ अच्छा टाइम बिताना चाहते हैं तो यहां घूमने जा सकते हैं। कांजली वेटलैंड अमृतसर से लगभग 68 किलोमीटर दूर है जहां स्थानीय बसों और अपनी गाड़ी से भी आप जा सकते हैं। प्रमी जोड़ों के लिए भी यह जगह बेस्ट माना जाता है। साउथ इंडिया के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
कपूरथला का यह गार्डन हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है। इस गार्डन में हरे-भरे पेड़ पौधे और लगभग हजारों किस्म के फूल सैलानियों को बहुत आकर्षित करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर इस जगह पर आकर आप शांति और सुकून का अहसास ले सकते हैं। लाल बलुआ मिट्टी पर उगाया गए यहां के बगीचे पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। शालीमार गार्डन में आप घंटो आराम से बैठकर समय बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साउथ इंडिया के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
एलिसी महल, पंज मंदिर, गुरुद्वारा बेस साहिब और मूरिश मस्जिद भी कपूरथला का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां हमेशा सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप दिल्ली और हरियाणा के आसपास के रहने वाले और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कपूरथला आपके घूमने के लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है।
Image Credit:(@jalandharpost,wikimedia,outlookindia,mapio)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।