गर्मियों में हनीमून ट्रिप के लिए भारत की इन लोकेशन पर जाना पड़ सकता है भारी, सोच समझ कर बनाएं ट्रिप प्लान

कई लोग बजट में ट्रिप प्लान करने के चक्कर में ऐसी जगहों पर घूमने निकल पड़ते हैं, जो उन्हें भारी पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको मौसम का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, मौसम रोमांटिक ट्रिप में खास भूमिका निभाता है।
3 hottest places in india not good for honeymoon trip

गर्मियों में शादी करने वाले लोग अक्सर हनीमून के लिए अच्छी लोकेशन का चयन करना चाहते हैं। लेकिन छोटी सी भी गलती आपके ट्रिप को खराब कर सकती है। इस समय भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर भी लोग हनीमून के लिए अच्छी लोकेशन का चयन करने में परेशान हो रहे हैं। दोनों चीजों को अगर ध्यान में रखते हैं, तो आप अपना ट्रिप अच्छा बना सकते हैं, वरना तपती गर्मी में आपका रोमांटिक ट्रिप खराब हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी लोकेशन के बारे में बताएंगे, जहां अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सोच-समझ करें। क्योंकि, मई-जून की तपती गर्मी में आपका होटल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

राजस्थान

3 hottest places in india not good for honeymoon trip1

इसमें सबसे पहला नाम राजस्थान का आता है, क्योंकि राजस्थान में मई-जून के महीनों में तापमान 45 से पार भी पहुंच जाता है। हनीमून के लिए दूसरे शहर में गए लोग, पूरे दिन होटल में नहीं बिता सकते। आपको घूमने के लिए कमरे से बाहर निकलना ही होगा और इस तपती गर्मी में आपकी हालत खराब हो जाएगी। शाम के समय भी यहां मौसम ठंडा नहीं रहता, क्योंकि दिन की तपती गर्मी रात में भी परेशान करती है। ऐसे में अगर आप हनीमून ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं, तो सोच-समझ कर करें।

गुजरात

3 hottest places in india not good for honeymoon trip55

गुजरात खूबसूरती के मामले में बड़े-बड़े शहरों को टक्कर देता है, लेकिन यहां भी हनीमून मनाना आपको भारी पड़ सकता है। मानसून के मौसम में यहां लोग घूमने आना पसंद करते है, क्योंकि बारिश की वजह से पूरे दिन मौसम ठंडा रहता है और घूमने योग्य रहता है, लेकिन गर्मी में आप यहां समुद्र किनारे भी बैठेंगे, तो गर्मी से परेशान रहेंगे। ऐसे में अगर आप हनीमून के लिए गुजरात ट्रिप का चुनाव कर रहे हैं, तो एक बार और सोच लें। गुजरात का तापमान भी मई-जून में 45 डिग्री तक पहुंच जाता है।

इसे भी पढे़ं-विदेश में 70 हजार के अंदर कहां प्लान कर सकते हैं हनीमून ट्रिप, जानें

हैदराबाद

3 hottest places in india not good for honeymoon tripss

कई लोग हैदराबाद जैसी जगहों पर भी हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे होंगे। लेकिन यहां अभी से तापमान 45 तक पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले समय में यहां का तापमान कितना ज्यादा ऊपर जाएगा, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि यह ट्रिप प्लान करना आपके लिए कितना भारी साबित हो सकता है। अगर आपको रोमांटिक ट्रिप प्लान गर्मी के मौसम में करना ही है, तो आपको ऐसी जगहों पर जाना चाहिए, जहां का मौसम ठंडा है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP