बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। एक्टर ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। अभिनेता अब भी फिल्मों में काम करते हैं। इसके अलावा वह कई शोज को जज भी करते हैं। इससे उनकी मोटी कमाई होती हैं। अभिनेता के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी मौजूद है। इन सब चीज के होते हुए भी अभिनेता बाकी एक्टर की तरह महल में नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहते हैं। क्या आप इसके पीछे का सही कारण जानते हैं, अगर नहीं, तो आज हम आपको इसका कारण बताने वाले हैं।
सलमान खान मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में पिछले 40 साल से रह रहे हैं। अभिनेता स्टार बनने से पहले भी इसी घर में रहते थे। अब करोड़ों की कमाई करने के बाद भी एक्टर इसी घर में अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। वहीं उनकी मां और पिता इसी अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर रहते हैं।
सलीम खान के लिए यह घर खरीदना अपने जमाने में आसान नहीं था। उन्होंने इस घर को काफी मेहनत से पैसे जोड़कर खरीदा और सुशीला चरक से शादी की। इसके बाद इसी घर में सलमान, अरबाज, अलवीरा का जन्म हुआ। सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- उनके लिए यह अपार्टमेंट केवल घर नहीं बल्कि यादों का पिटारा है। इसी घर में उनका पूरा बचपन बीता है। इसी घर में सलमान अपने भाई- बहनों के साथ एक साथ रहकर बड़े हुए हैं। ऐसे में वह इस अपार्टमेंट को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं।
अपार्टमेंट की बात करें तो सलमान जिस अपार्टमेंट में रहते हैं इस अपार्टमेंट में करीब 8 फ्लोर है। सलमान अपने इसी घर में कई बार पार्टी का भी आयोजन कर चुके हैं। उनके घर में कई सेलेब्स उनसे मिलने आते रहते हैं। वहीं टूरिस्ट जो पहली बार मुंबई घूमने जाते हैं वह सलमान के घर के बाहर फोटो जरूर खिंचवाते हैं।
इसे भी पढ़ें : गैलेक्सी अपार्टमेंट से लेकर दुबई में घर तक, इन महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान, जानें नेट वर्थ
बता दें कि एक इंटरव्यू के अपार्टमेंट सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा था कि- वह अपने इस फ्लैट से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। ऐसे में वह इस घर से निकल गए तो उनका दिल निकल जाएगा। वह अपनी पूरी जिंदगी इसी घर में रहना चाहते हैं। आज सलीम खान और सलमान जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।
इसे भी पढ़ें : 'हम आपके हैं कौन' के बाद सलमान संग माधुरी को ऑफर हुई थी एक सुपरहिट फिल्म, इस वजह से कर दिया था मना
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - salman khan instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।