
बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल की शादी की खबरें कल से सुर्खियां बटोर रही हैं। कल सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने के बाद हलचल तेज हुई कि जुबिन ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सिंगर ने अभी तक ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वेडिंग की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया हाउस की तरफ से बताया जा रहा है कि सिंगर ने अपनी शादी कंफर्म की है। हालांकि, सिंगर ने पिता ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में बताया है कि जुबिन की शादी हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि डेढ़ साल पहले हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से शादी की है। चलिए आपको बताते हैं कि जुबिन की पत्नी कौन हैं, वो क्या करती हैं, सिंगर की शादी को लेकर क्या अपडेट सामने आ रही हैं और पहले उनका नाम किस एक्ट्रेस से जुड़ा है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुबिन नौटियाल ने डेढ़ साल पहले अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से शादी की थी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के पौराणिक विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि रिचा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुड़ी हैं और जुबिन के कुछ म्यूजिक प्रोजेक्ट्स की क्रिएटिव टीम का पार्ट रह चुकी हैं। हालांकि, जुबिन ने अभी तक रिचा संग शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कोई अपडेट पोस्ट नहीं की है।
यह भी पढ़ें- बोल्ड फोटोज को लेकर छलका अवनीत कौर का दर्द, प्लास्टिक सर्जरी पर भी तोड़ी चुप्पी; बोली- क्या मिल जाएगा आपको....
जुबिन नौटियाल ने अपने होमटाउन में शादी की है और एक लीडिंग हाउस से बातचीत में उनके पिता रामशरण नौटियाल ने शादी की खबर को कंफर्म किया है। बताया ये भी जा रहा है कि जुबिन ने भी शादी की खबरों पर मुहर लगाई है। हालांकि, सिंगर और उनका परिवार बाकी डिटेल्स को प्राइवेट रखना चाहता है।
View this post on Instagram
जुबिन का नाम एक वक्त पर एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ जुड़ा था। जुबिन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मुलाकात निकिता से एक सीरियल के सेट पर हुई थी। उस सीरियल में निकिता लीड रोल में थीं और जुबिन ने उस सीरियल का टाइटल ट्रैक गाया था। इसके बाद 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। दोनों ही उत्तराखंड से ताल्लुक रखते थे और इनके अफेयर की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था। हालांकि, दोनों ने अफेयर की खबरों से इंकार किया था और निकिता को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया था।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई शादी करने वाले हैं अनुषा दांडेकर और भूषण प्रधान? वायरल खबरों पर यकीन करने से पहले जान लीजिए पूरी सच्चाई
फैंस को फिलहाल जुबिन नौटियाल की ऑफिशियल वेडिंग फोटोज का इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Jubin Nautiyal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।