विशाल ददलानी ने 'इंडियन आइडल' को हमेशा के लिए कहा अलविदा, पोस्ट शेयर कर इमोशनल हुए सिंगर, जानें क्या है इस फैसले की वजह

Vishal Dadlani Quit Singing Reality Show Indian Idol Forever: म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने हमेशा के लिए इंडियन आइडल को गुडबाय कह दिया है। विशाल अब अगले सीजन से शो में जज के तौर पर नजर नहीं आएंगे। आइए जानें, विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल क्यों छोड़ा?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-08, 14:09 IST
Vishal Dadlani Quit Singing Reality Show Indian Idol Forever

Why Vishal Dadlani Quit Indian Idol Forever: फेमस म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी काफी लंबे वक्त से सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज करते नजर आ रहे हैं। सिंगर ने अपने नए फैसले से अपने फैंस को चौंका कर रखा दिया है। सिंगर विशाल ददलानी ने 'इंडियन आइडल' को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने अनाउंस किया है कि वह अगले सीजन में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका में नजर नहीं आने वाले।

इंडियन आइडल 15 का फिनाले खत्म होते ही विशाल ने यह अपडेट शेयर किया है। विशाल ददलानी ने जजेस श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ मस्ती करते हुए एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में एक लंबा-चौड़ा इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह उनका इंडियन आइडल के जज के तौर पर आखिरी दिन था। आइए जानें, आखिर विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल को अलविदा क्यों कहा?

विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल क्यों छोड़ा?

View this post on Instagram

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल ददलानी ने शो छोड़ने की पीछे की वजह बताते हुए लिखा कि वह फिर से वापस म्यूजिक बनाना और कॉन्सर्ट करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह हर साल में 6 महीने मुंबई में नहीं काट सकते। उनकी इस घोषणा से उनके फैंस के बीच काफी उदासी नजर आ रही है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "शो में आपकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे आपका संगीत ज्यादा याद आता है, इसलिए फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हो जाइए।"

विशाल ने शेयर किया इमोशनल गुडबाय नोट

विशाल ददलानी ने गुडबाय नोट शेयर करते हुए लिखा,"अलविदा, यारों 6 सीजन में जितना मजा किया, उससे भी ज्यादा याद आएगी। हक से ज्यादा प्यार मिला है, इस शो की वजह से। इसमें शामिल सभी लोगों का हमेशा आभारी रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी, जितनी मुझे इसकी याद आएगी।" शो छोड़ने की वजह बताते हुए विशाल ने लिखा, "मैं सचमुच सिर्फ इसलिए जा रहा हूं, क्योंकि मैं अपना समय वापस पाना चाहता हूं। मैं हर साल 6 महीने मुंबई में नहीं रह सकता!"

विशाल ददलानी की फीस

View this post on Instagram

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल के सीजन 10 से सीजन 15 तक शो को जज किया है। इसके साथ ही, उन्होंने इंडियन आइडल जूनियर सीजन 1 और 2 में भी जज की भूमिका निभाई है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल ददलानी को इंडियन आइडल के जज के तौर पर हर एपिसोड के लिए लगभग 4.5 लाख रुपये फीस मिलती है।

यह भी देखें-Indian Idol 11: नेहा कक्कड़ की फीस अनु मलिक और विशाल से ज्यादा है, जानें बाकी शोज के जजों और होस्‍ट की फीस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP