Disha Vakani Reveals She Chanted Gayatri Mantra During Childbirth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करता है। साल 2008 से ही यह शो टीवी के सबसे पॉपुलर शोज की लिस्ट में शुमार है। इस सिटकॉम के सभी किरदारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस पूरे शो में सबसे ज्यादा लोगों ने दयाबेन और उनकी आवाज को पसंद किया है। दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ने अदा किया था।
दिशा वकानी ने 2017-18 में प्रेग्नेसी की वजह से इस शो को अलविदा कह दिया था। आज भी इस शो के दर्शक दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दिशा ने शो में अब तक कमबैक नहीं किया और ना ही उनकी जगह किसी और को दयाबेन बनाया गया। हाल ही में दिशा ने एक इंटरव्यू में अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के समय वह कितना डर गई थीं। बच्चे को जन्म देते हुए एक्ट्रेस गायत्री मंत्र का जाप कर रही थीं।
डिलीवरी पेन पर कही ये बात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिशा ने शांतिकुंज नाम के एक पेज को दिए इंटरव्यू में अपने डिलीवरी के वक्त के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। दिशा ने कहा, "जब मैं पहली बार मां बनी, तब मैंने सुना कि मैं मां बन गई, पर डिलीवरी के वक्त बहुत दुख होता है, बहुत पेन होता है। मैं बहुत डर गई थी। मैं उस पेरेंटिंग का कोर्स कर रही थी, तो किसी ने मुझे बोला कि आप मां हैं, लेकिन आपको चिल्लाना नहीं है। अगर आप चिल्लाएंगी, तो अंदर बच्चा डर जाएगा। गायत्री माता का मंत्र ले लिया।"
हंसते हुए की डिलीवरी
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए हंसते हुए डिलीवरी की। दिशा ने बताया, "मैंने हंसते हुए डिलीवरी की। मेरे मन में सतत गायत्री मंत्र का स्मरण हो रहा था। आंखें बंद और मैं हंसती रही और मैंने मेरी बेटी स्तुति को जन्म दिया।" दिशा वकानी ने हर मां को डिलीवरी के वक्त गायत्री मंत्र का जाप करने की सलाह दी।
वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं लोग
दिशा वकानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप अकेली ऐसी स्टार हैं, जिनका कोई हेटर नहीं है।"
यह भी देखें- Tmkoc: क्या सच में तारक मेहता शो की दयाबेन को हुआ कैंसर ? जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों