herzindagi
swara bhaskar baby girl Child

Swara Bhaskar Baby Girl: स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

Swara bhaskar Baby:&nbsp; स्वरा भास्कर ने नन्ही परी को जन्म दिया है। फैंस उनके मां बनने का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। ऐसे में अब स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-25, 21:55 IST

Swara bhaskar Baby Girl:  स्वरा भास्कर ने नन्ही परी को जन्म दिया है। फैंस उनके मां बनने का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। ऐसे में अब स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

स्वरा भास्कर ने शेयर किया यह पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर (स्वरा भास्कर करियर) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। वह फोटोज में अपने पति फहाद के संग नजर आई हैं। फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा कर उन्होंने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।  उन्होंने लिखा 'एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।' इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें और उनके पति को बधाईयां दी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया बेटी का नाम 

baby hand picture

स्वरा भास्कर ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की फोटो शेयर की है। उसमें बेटी का हाथ नजर आ रहा है। एक छोटा सा हार्ट भी शेयर किया है। 

 

इसे जरूर पढ़ें - इन टीवी सेलेब्स ने प्रेग्नेंसी के दौरान स्विमसूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इसी साल हुई थी स्वरा भास्कर की शादी

swara bhaskar picture

स्वरा भास्कर ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया उसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है, लेकिन अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। वहीं एक्ट्रेस के पति फहाद भी साथ में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

बता दें कि साल 2023 जनवरी में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (फहद अहमद करियर) के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। मार्च में इन्होंने धूमधाम से शादी रचाई। हाल ही में स्वरा ने अपने बेबी बम्प वाली तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। 

 

इसे जरूर पढ़ें - विक्रांत मैसी के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, प्रेग्नेंट हैं पत्नी शीतल ठाकुर

इन सेलेब्स ने दी स्वरा को बधाई

आपको बता दें की कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें और उनके पति को माता पिता बनने पर बधाई दी है। गौहर खान, नीना गुप्ता, टिस्का चोपड़ा, आदि ने उन्हें बधाई दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को 2020 से डेट करना शुरू किया था। आपको बता दें कि इसी साल मार्च में दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से पूरी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी भी दी थी।

इन सेलिब्रिटीज ने अनाउन्स की प्रेगनेंसी

अभी हाल ही में राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। वहीं दूसरी तरफ विक्रांत मैसी के घर भी जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी शीतल ठाकुर के साथ तस्वीरें शेयर की है। बता दें, जल्द ही रुबिना दिलैक के घर भी नया मेहमान दस्तक देने वाला है। 

 

Image Credit - Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।