herzindagi
story about madhuri dixit flop to hit journey

डेब्यू से ही बैक टू बैक फ्लॉप हुईं फिल्में, बाद में धक-धक गर्ल बनकर जीता फैन्स का दिल

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहा जाता है। उनकी खूबसूरती और स्माइल के लोग आज भी दीवाने हैं। लेकिन जब माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग में कदम रखा था, तब उनकी बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप हुई थीं।
Editorial
Updated:- 2023-12-31, 09:09 IST

जब 90 के दशक की फीमेल सुपरस्टार का नाम लिया जाता है, तो खुद ब खुद माधुरी दीक्षित का नाम दिमाग में आ जाता है। उस दौर में स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस एक अलग ही जादू बिखेरती थी। लोग ना केवल उनकी एक्टिंग, बल्कि उनकी खूबसूरती और स्माइल के भी दीवाने थे। यहां तक कि साल 1994 में एक फिल्म के लिए उन्हें फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान से भी ज्यादा फीस मिली थी। 

माधुरी दीक्षित की ऑनस्क्रीन जोड़ी अनिल कपूर से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान तक सभी के साथ पसंद की जाती थी। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महान पेंटर एम. एफ हुसैन भी उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। उन्होंने माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन 67 बार देखी थी।

लेकिन क्या आपको पता है कि जब माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग शुरू की थी, तो उनकी डेब्यू मूवी से लेकर अन्य कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हुई थीं, जिसके चलते माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग छोड़ने तक का मन बना लिया था। लेकिन बाद में एक फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी थी वो फिल्म-

1984 में किया था डेब्यू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

 

माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में अबोध फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक बंगाली एक्टर थे। यह फिल्म कमर्शियली हिट नहीं हो पाई। हालांकि, क्रिटिक्स ने माधुरी दीक्षित की एक्टिंग को सराहा था। लेकिन फिर भी वह कामयाबी का स्वाद नहीं चख पाईं।

इसे भी पढ़ें: अगले जन्म में भी खान परिवार की बहू बनना चाहती थीं मलाइका अरोड़ा, फिर तलाक के बाद करीना के शो में मारा था अरबाज को ताना

बैक टू बैक फ्लॉप हुईं फिल्में

माधुरी दीक्षित के करियर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। जहां अबोध फिल्म में वह गौरी के किरदार में वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं। वहीं इसके बाद भी उनकी बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होती चली गईं। उन्होंने इस फिल्म के बाद आवारा बाप, स्वाति, हिफाजत, उत्तर दक्षिण और खतरों के खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन एक फिल्म अपना जादू नहीं बिखेर पाई। जिससे माधुरी दीक्षित को काफी निराशा हुई।

एक्टिंग छोड़ने का बना लिया मन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

 

जब माधुरी दीक्षित की लगातार सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तो उस समय वह बहुत बुरी तरह टूट गई थीं। बैक टू बैक 7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद माधुरी दीक्षित को यह लगने लगा था कि शायद वह एक्टिंग के लिए बनी ही नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग फील्ड को छोड़ने तक का मन बना लिया था। लेकिन उस बुरे दौर में उनकी मां ही उनकी हिम्मत बनीं और उन्होंने माधुरी के भीतर दोबारा विश्वास जगाया। जिसके बाद उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट को साइन किया।

इसे भी पढ़ें: Arbaaz Khan Wedding: अरबाज खान और शौरा हुए एक दूजे के, जानें उनकी लव स्टोरी

 


अनिल कपूर के साथ फिल्म हुई सुपरहिट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

 

माधुरी दीक्षित ने पहली बार सफलता का स्वाद तब चखा, जब उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनी। दरअसल, साल 1988 में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने फिल्म तेजाब में काम किया था। यह फिल्म सफल रही और साथ ही साथ इस फिल्म से माधुरी दीक्षित की किस्मत भी चमक उठी। फिल्म में उनके गाने एक दो तीन को काफी पसंद किया गया। उनका आउटफिट व डांस बहुत अधिक पॉपुलर हुआ था। करीबन 35 सालों बाद भी लोग गाने में उनके लुक को रिक्रिएट करते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।