Shahrukh Khan Bungalow Mannat Pics:बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' से सिनेमाघरों में छा चुके हैं। शाहरुख खान ने कई सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। फैंस उनसे जुड़ी हर एक चीज को जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। चलिए आज आपको बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बंगले मन्नत की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं।
बाहर से कैसा नजर आता है शाहरुख खान का बंगला मन्नत?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' 27,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस बंगले को आर्किटेक्ट राजीव पारेख ने 2016 में इसे रिनोवेट किया था। इस बंगले की हर एक चीज अनोखी है, जिसमें हाउस नेमप्लेट भी शामिल है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मन्नत' हाउस नेमप्लेट इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जाती है। मन्नत बाहर से दिखने में बहुत रॉयल है और सफेद रंग से पेंट किया गया है। बांद्रा में स्थित शाहरुख खान का घर बाहर से जितना आलीशान दिखता है उतना ही खूबसूरत और बड़ा अंदर से भी है।
क्या है शाहरुख खान के बंगले की कीमत?
मन्नत मुंबई के सबसे महंगे और बड़े घरों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान के इस बंगले की कीमत लगभग 200 करोड़ के आसापस है।
View this post on Instagram
शाहरुख के इस घर में स्विमिंग, जिम, बॉक्सिंग रिंग, टेबल टेनिस लॉन और बेसमेंट भी मौजूद है। इस बंगले में छह मंजिल हैं और कई बेडरूम भी हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं।
मन्नत का इंटीरियर किसने डिजाइन किया है?
शाहरुख के मन्नत बंगले को उनकी पत्नी गौरी खान ने कैफ फकी आर्किटेक्ट और डिजाइनर के साथ मिलकर डिजाइन किया था। बांद्रा में स्थित शाहरुख खान का यह बंगला अंदर से बहुत आलीशान है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुद बताया था कि यह बंगला एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में उनकी पत्नी गौरी खान का पहला प्रोजेक्ट था।
View this post on Instagram
कई बार शाहरुख खान इस घर की बालकनी में फैंस से मिलने आते हैं। शाहरुख को मन्नत की बालकनी में देखने के लिए उनके घर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ लग जाती है। ईद और शाहरुख के जन्मदिन जैसे अवसर पर तो फैंस उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।इसे भी पढ़ें : Jawan Opening Day Collection: जवान के ओपनिंग डे कलेक्शन के बीच जानें शाहरुख खान की पिछली 5 फिल्मों ने पहले दिन की थी कितनी कमाई?
शाहरुख खान का बंगला है बेहद खास
View this post on Instagram
इस बंगले में बड़े क्लासिक फ्रेंच खिड़कियां और खूबसूरती बढ़ाने के लिए डिजाइनर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया हैं। घर के अंदर बेज, क्रीम और ब्राउन जैसे न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इस बंगले में लेदर के बेहद यूनिक फर्नीचर भी हैं और बेडरूम भी बहुत खूबसूरती से डिजाइन किए गए हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों