Top Bollywood Celebrity Weddings 2024: इस साल बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी एक्टर्स तक कई मशहूर हस्तियों ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। कई सेलेब्स के ब्रेकअप इस पूरे साल चर्चा में रहे, तो कुछ लोगों की शादी सुर्खियों का हिस्सा रही।
टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक कई कपल्स के घर इस साल शादी की शहनाई बजी। इस लिस्ट में कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल तक का नाम शामिल है।
इस जाते हुए साल ने कई प्रेमियों को एक किया। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के ऐसे ही कपल्स के बारे में बताएंगे, जो लॉन्ग टाइम डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे। आइए जानें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक किन सेलेब्स ने साल 2024 में शादी की।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल की सबसे ट्रेंडिंग शादियों में से एक रही। इन दोनों ने इसी साल 23 जून को अपने ही घर पर ही बहुत ही सादगी भरे अंदाज के साथ शादी की थी। बता दें कि 7 साल एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी की।
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
View this post on Instagram
रकुल प्रीत सिंह ने साल की शुरुआत में ही जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी भी खूब चर्चा में रही थी। इस कपल ने 22 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। इनकी शादी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे।
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट
इसी साल 15 मार्च को कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इनकी शादी में इनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं।
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
View this post on Instagram
इस साल शादी करने वालों की लिस्ट में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का भी नाम शामिल है। इन दोनों ने 16 सितंबर को तेलंगाना के वानापर्थी के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में विवाह किया था। इनकी गुपचुप शादी के बाद कपल ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए थे।
यह भी देखें-Year Ender: इस साल बॉलीवुड में हुई हैं ये सेलिब्रिटी वेडिंग
2024 में किन टीवी सेलेब्स ने की शादी?
View this post on Instagram
- बॉलीवुड के अलावा टीवी इंडस्ट्री भी इस साल शादी को लेकर काफी चर्चाओं में रही। टीवी की दुनिया के कई बड़े स्टार्स ने भी इस साल शादी का फैसला किया। इस साल फेमस नागिन सुरभि चांदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की।
- साल 2024 में टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया ने भी अपने 18 फरवरी को विकास पराशर के साथ सात फेरे लिए।
- टीवी की सबसे फेमस नागिन सुरभि ज्योति भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने हाल ही में 27 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी की है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों