herzindagi
Rashmika Mandanna Highest Grosser Film

साउथ सिनेमा की हिट मशीन हैं रश्मिका मंदाना, ये हैं ‘श्रीवल्ली’ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Rashmika Mandanna Highest Grosser Film: श्रीवल्ली रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। पुष्पा 2 में रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार माने जाते हैं। वहीं, उनके साथ फिल्म में रश्मिका के काम को भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने केवल अपने 8 साल के करियर में तगड़ी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 
Editorial
Updated:- 2024-12-06, 15:34 IST

Rashmika Mandanna Highest Grosser Film: फिल्म पुष्पा में काम करने के बाद से ही साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। श्रीवल्ली रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। पुष्पा 2 में रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार माने जाते हैं। वहीं, उनके साथ फिल्म में रश्मिका के काम को भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने केवल अपने 8 साल के करियर में तगड़ी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने केवल 8 सालों में लगभग 15 हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में काम करने के बाद रश्मिका सुपरस्टार बनकर उभरीं। रश्मिका ने साल 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये एक एक कन्नड़ फिल्म थी, जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद रश्मिका ने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं। आइए जानें रश्मिका मंदाना की हिट फिल्मों के बारे में...

यह भी देखें- Rashmika Mandanna: आप भी देखें रश्मिका मंदाना के विवादों की लिस्ट

पुष्पा 

Pushpa

रश्मिका की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर पुष्पा का नाम आता है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था। फिल्म पुष्पा ने पूरे भारत करीबन 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही ये एक्ट्रेस रश्मिका के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक साबित हुई।

किरिक पार्टी 

ये वही फिल्म है, जिससे रश्मिका ने फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई थी। ये उनके लिए काफी लकी साबित हुई। इसके बाद उन्हें खूब तरक्की मिली। इस फिल्म ने करीब 41 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

सरिलेरू नीकेवारु

Sarileru Neekevaru

साउथ के प्रिंस महेश बाबू के साथ रश्मिका ने फिल्म ‘सरिलेरू नीकेवारु’ में काम किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 176 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

गीता गोविंदम

एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था। ये फिल्म इतनी हिट रही की इसने लगभग 112 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली। 

देवदास 

Devdas

देवदास’ भी रश्मिका के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था। फिल्म ने करीब 42 करोड़ की कमाई की थी। 

यह भी देखें- Rashmika Mandanna कैसे बनी नेशनल क्रश, जानें दिलचस्प किस्सा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/IMDb


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।