herzindagi
parineeti chopra tied knot with raghav chadha  wedding photos

Parineeti-Raghav Wedding: शादी के बंधन में बंधे परिणीति और राघव

करीब 1 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद, आखिरकार दोनों ने एक सफर पर चलने का फैसला ले लिया है। आज शाम परिणीति और राघव चड्ढा हमसफर बन चुके हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-09-25, 10:36 IST

काफी लंबे समय से राघव और परिणीति चोपड़ा सुर्खियों में बने हुए थे। इसका कारण था दोनों का लव अफेयर। आखिरकार राघव और परिणीति शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों इस खास दिन के मौके पर बेहद सुंदर लग रहे हैं। परिणीति ब्राइडल लुक में किसी प्रिंसेस जैसी लग रही हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कपल की शादी की फोटोज पर और जानते हैं दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में। 

इस खास अंदाज में नजर आया कपल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

 

परिणीति चोपड़ा क्रीम कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने इस खास दिन के लिए सिंपल लुक रखा। वहीं, राघव हमेशा की तरह शेरवानी में बेहद अच्छे लग रहे हैं। 

परिणीति और राघव की वेडिंग डिटेल्स

23 सितंबर को चूड़ा सेरेमनी की गई थी। इसी दिन शाम  7 बजे 90 की थीम के अनुासर पार्टी रखी गई थी। 24 की शाम को फेरे लिए गए और रात को रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding Ceremony: शादी के वेन्यू पर पहुंचे कपल, जानें वेडिंग से जुड़े सभी अपडेट

13 मई 2023 को हुई थी सगाई

raghav and parineeti engagement date

इस साल 13 मई को राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा ने सगाई की थी। इंगेजमेंट कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में हुई थी। उनकी सगाई में बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिशियन तक शामिल हुए थे। सगाई के दिन परिणीती ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ रोज-पिंक कुर्ता सेट पहना था, जिस पर पर्ल से एमब्रॉयडरी की गई थी। वहीं, राघव चड्ढा ने शेरवानी पहनी थी।

इसे भी पढ़ें: Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: सगाई के बाद परिणीति-राघव ने सबको कहा Thank You!

शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन

 

परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में संपन्न हुई।  इस शादी की थीम पर्ल व्हाइट रखी गई थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। 

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

raghav and parineeti love story

परिणीति और राघव पहले अच्छे दोस्त थे। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। जैसा अक्सर लव स्टोरी में होता है। राघव और परिणीति का प्यार भी शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था।

वह पंजाब में अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग में बिजी थीं। इस शूटिंग में राघव परिणिती से मिलने आते थे। इसके बाद दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया। कैफेज से लेकर आईपीएल में दोनों साथ नजर आए। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।