Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:15 AM IST
image

'मुझे लगा मैं प्रेग्नेंट...', 'नागिन' की इस एक्ट्रेस के साथ बचपन में हुई थी गंदी हरकत, सालों बाद छलका दर्द

कनिका मान इन दिनों सीरियल 'नागिन 7' में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने गुड टच और बैड टच को लेकर बात की है और बताया है कि बचपन में उनके साथ गंदी हरकत हुई थी।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 13:28 IST

टीवी एक्ट्रेस अक्सर इंटरव्यूज के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े पहलुओं पर बेबाकी से बात करती हैं। हाल ही में 'नागिन 7' फेम एक्ट्रेस कनिका मान ने भी कुछ ऐसी ही किया है। कनिका ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात की और इस बातचीत में न केवल उन्होंने गुड टच और बैड टच के बारे में बात की, बल्कि इसका भी जिक्र किया कि कैसे कई बार परिवार के बीच ही लड़कियों के साथ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनके बारे में वो खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने उनके साथ बचपन में हुई गंदी हरकत का भी खुलासा किया और बताया कि वो बहुत डर गई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

कनिका मान के साथ बचपन में हुई थी गंदी हरकत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kanika mann (@officialkanikamann)

कनिका ने Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनके साथ एक कजिन ने गलत हरकत की थी। वो उस वक्त चौथी क्लास में थीं और उन्हें लगने लगा था कि वो प्रेग्नेंट हो गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे कजिन ने मुझे गलत तरीके से छुआ था और उस वक्त इतनी समझ तो थी नहीं, तो मुझे लगा कि बस किसी ने मुझे छू लिया है और अब मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। मैं उस वक्त पपीता खाने लगी थी, क्योंकि मैंने घर में भाभी और कई बड़ी महिलाओं को मुंह से ये सुना था कि प्रेग्नेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए वरना अबॉर्शन हो जाएगा और क्योंकि मुझे लगने लगा था कि मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं, ऐसे में मैंने पपीता खाना शुरू कर दिया था ताकि अबॉर्शन हो जाए।" कनिका ने ये भी कहा कि इस तरह के मामले में ज्यादातर लोग घर के ही या रिश्तेदार ही होते हैं। कई बार हमारे साथ जब ऐसा कुछ होता है, तो हम समझ नहीं पाते हैं कि किससे क्या कहें...हम बस डर जाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कई बार जब आप घर के लोगों को इस तरह की बातें बताते हो, तो उनके लिए भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है और बच्चे के दिमाग पर इन बातों का असर होने लगता है।

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें राघव को किस करना होगा...',जब शक्ति मोहन के सामने रखी गई थी ऐसी डिमांड; मजबूरी में कहनी पड़ी थी हां

'नागिन 7' में राधिका का किरदार निभा रही हैं कनिका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kanika mann (@officialkanikamann)

कनिका इन दिनों 'नागिन 7' में राधिका का किरदार निभा रही हैं और नागरानी अनंता के लिए मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रही हैं। कनिका की एंट्री कुछ वक्त पहले ही शो में हुई है और उनके किरदार को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है।


यह भी पढ़ें- 'मैं बस में थी, किसी ने जोर से पकड़ा, मैं चौंक गई लेकिन...' कॉलेज के दिनों में भारती सिंह के साथ हुआ था कुछ ऐसा कि आज भी याद कर खड़े हो जाते हैं उनके रोंगटे


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Kanika Mann

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।