मनोज बाजपेयी ने की शाहरुख खान की तारीफ, जानिए क्या कहा

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिए हुए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ी कुछ खास बातें कही हैं। चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है। 

who is manoj bajpayee

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर्स के मुद्दे पर इन दिनों बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि शाहरुख खान भी आउटसाइडर हैं, लेकिन आज इंडस्ट्री के रियल इनसाइड स्क्रीन पर उनके साथ कई लोग दिखना चाहते हैं। चलिए जानते है मनोज बाजपेयी ने आगे क्या कहा है।

शाहरुख का सम्मान करते हैं मनोज बाजपेयी

हाल ही में मीडिया रिपोट्स की और से लिए गए इंटरव्यू में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा है कि- शाहरुख आज जो कुछ भी हैं, उसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उसका मतलब था बहुत कुछ छोड़ना, यहां तक कि प्रसिद्धि पाने से पहले उद्योग में बहुत कुछ संभालना। इन सब चीजों के बाद ही उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। मनोज बाजपेयी कहते है कि मैंने उनके संघर्षों को देखा है इसलिए मैं शाहरुख खान का काफी सम्मान करता हूं।

शाहरुख खान के लिए यह आसान नहीं था

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

मनोज बाजपेयी ने यह भी कहा कि शाहरुख को अपने लिए जमीन से ऊपर एक अलग जीवन बनाना था और वह ऐसा करने में कामयाब रहे, इतना कुछ करना सभी के लिए आसान नहीं है। अपनी मेहनत के कारण एक्टर ने काफी कामयाबी हासिल की है। यहीं कारण है कि उसकी सफलता को और भी विशेष बन गई है। वह कहते है ना- "किसी चीज़ को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।"

इसे भी पढ़ें-अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें

मनोज बाजपेयी है शाहरुख के दोस्त

मनोज ने आगे यह भी कहा है कि- मैं इस लिए सम्मान करता हूं क्योंकि मैं उनके आस-पास सारे दोस्तों में था, जिसने देखा था उसके साथ यह सब होते हुए। मेरे लिए कभी शाहरुख के लिए कोई कड़वाहट नहीं हो सकती। वह काफी अच्छे दोस्त है। पहले मैं शाहरुख से हमेशा मिलता था लेकिन अब हम काफी व्यस्त रहने लगे हैं। (अपनी हीरोइन्स को सफेद साड़ी पहनाया करते थे राज कपूर?)

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान को क्यों लगता है दोस्त बनाने से डर?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP