herzindagi
elvish yadav controversy with salman khan

Elvish Yadav की हो चुकी है कई सितारों के साथ कंट्रोवर्सी, जानें क्यों

बिग बॉस ओटीटी के मुख्य कंटेस्टेंट एल्विश यादव कई बार विवादों से घिर चुके हैं। यहां तक की एल्विश यादव और आशिका भाटिया के बीच भी वीडियोज को लेकर विवाद हो चुका है। 
Editorial
Updated:- 2023-08-11, 16:49 IST

Elvish Yadav Controversies: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में जमकर वाहवाही लूट रहे एल्विश यादव हर किसी की जुबां पर हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि एल्विश यादव बहुत बार विवादों में भी आ चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में ही बताएंगे। 

एल्विश यादव और ध्रुव राठी की कंट्रोवर्सी 

  • एल्विश यादव और ध्रुव राठी दोनों ही यूट्यूबर हैं, लेकिन दोनों अलग तरह का कंटेंट क्रिएटर करते हैं। एल्विश का कंटेंट फनी होता है, तो ध्रुव राठी देश-विदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर वीडियोज बनाते हैं। 
  • एल्विश यादव ने अपने एक वीडियो में ध्रुव राठी को भारत सरकार के प्रति आलोचनात्मक हो बताया था। अपनी बात को प्रूफ करने के लिए उन्होंने ध्रुव राठी के वीडियोज के कुछ क्लिप्स भी ऐड किए थे। ध्रुव राठी ने भी एल्विश का जवाब दिया था। यही कारण है कि कुछ समय पहले एल्विश ने जैसे ही बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी, कहा जाने लगा कि ध्रुव राठी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Elvish Yadav-Kirti Mehra: एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने किए ये 5 खुलासे

कुशा कपिला और एल्विश यादव का विवाद 

एल्विश यादव रोस्ट के वीडियोज भी बनाते हैं। एक समय पर एल्विश यादव ने लक्ष्य चौधरी के साथ मिलकर कुशा कपिला  और अन्य फेमस यूट्यूबर को रोस्ट किया था। इसके जवाब में कुशा कपिला ने इस वीडियो का जवाब भी दिया था 

स्वरा भास्कर और एल्विश यादव 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। स्वरा का कहना था कि उनकी छवि खराब करने के लिए वीरे दी वेडिंग से उनका सीन यूज किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सेक्सिस्ट हैशटैग का इस्तेमाल किया था।  

आशिका भाटिया और एल्विश यादव 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashika bhatia💕 (@ashikabhatia_)

 

एल्विश यादव ने आशिका भाटिया पर भी एक वीडियो बनाया था, जिस वजह से दोनों के बीच में विवाद भी था। बदले में आशिका भाटिया का कहना था कि वो कानूनी कार्रवाई करेंगी और उन्हें साइबर बुलिंग व बॉडी शेमिंग का भी आरोप लगाया था। 

एल्विश यादव और सलमान खान 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

 

2019 में जब एल्विश ने सलमान खान पर रोस्ट वीडियो बनाया था। इस वीडियो में  एल्विश ने सलमान खान को एक्टर कहा था। व्लॉग में उन्होंने कहा, 'पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान से डरती है, जब उन्होंने विवेक ओबेरॉय का करियर खा लिया तो कोई सपोर्ट में नहीं आया।" 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2 :एल्विश यादव VS अभिषेक मल्हान, सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग से लेकर नेट वर्थ तक, जानें कौन किस पर भारी?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Twitter    

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।