एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान दोनों ही Bigg Boss OTT 2 में सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां अभिषेक शुरुआत से ही शो का हिस्सा हैं। वहीं, एल्विश ने सीजन के बीच में एंट्री की थी। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है और नेट वर्थ के मामले में दोनों एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, अभिषेक को फैंस काफी पसंद करने लगे और उनके जीतने के चांसेज भी दिखाई देने लगे। लेकिन एल्विश की एंट्री और अभिषेक के रवैये से अब चीजें बदलती हुई दिख रही हैं।
वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को उनके गुरूर से भरे स्टेट्मेंट्स के लिए फटकार लगाई थी। दूसरी तरफ, अब एल्विश का गेम सुधरता हुआ दिख रहा है। चलिए Bigg Boss OTT 2 में लाइमलाइट में बने इन दोनों कंटेस्टेंट के नेट वर्थ, सोशल मीडिया फॉलोइंग और जीतने के चांसेज पर नजर डालते हैं।
बात अगर सोशल मीडिया की करें, तो यहां एल्विश यादव पूरी तरह से अभिषेक मल्हान पर भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव के 12.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, अभिषेक मल्हान के 4.7 मिलियन फॉलोअर हैं। एल्विश के यू ट्यूब पर लगभग 17.मिलियन सब्सक्राइबर हैं और अभिषेक के लगभग 7.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, अभिषेक यू ट्यूब पर कुछ और चैनल भी चलाते हैं लेकिन इन सब के सब्सक्राइबर मिलाकर भी एल्विश यादव से कम हैं। साफ है कि सोशल मीडिया बैटल में तो एल्विश, अभिषेक से कहीं आगे हैं।
View this post on Instagram
एल्विश और अभिषेक के नेट वर्थ की अगर बात करें, तो यहां ये दोनों लगभग बराबर नजर आते हैं। दोनों की नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ के आस-पास है। अभिषेक यू ट्यूब चैनल से तो कमाई करते ही हैं, लेकिन साथ ही वह एक म्यूजिशियन भी हैं। एल्विश को गाडियों का काफी शौक है। उनकी इंस्टा फीड पर आप उनकी गाड़ियों का कलेक्शन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 Winner: जानें कौन सा कंटेस्टेंट बन सकता है शो का विजेता
Bigg Boss OTT 2 की शुरुआत में अभिषेक मल्हान एक स्ट्रांग खिलाड़ी के तौर पर उभरकर सामने आए थे। उनके दमदार गेम ने सभी को काफी इंप्रेस किया था। जिस तरह से वह किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते थे, गेम में जिस जोश के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे थे, ये सब फैंस को पसंद आ रहा था लेकिन एल्विश की एंट्री, एल्विश के साथ उनकी लड़ाई और उसके बाद जिस तरह से उन्होंने ओवरकॉन्फिडेंस में अपनी फैन फॉलोइंग, शो की टीआरपी को लेकर बयान दिए, उससे उन पर सवाल उठने लगे। वीकेंड का वार में हालांकि दोनों को की सलमान खान की डांट सुनने को मिल चुकी है। दोनों यू ट्यूबर्स में तगड़ा कॉम्पिटिशन है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि इन दोनों में से ही कोई ट्रॉफी लेकर जाएगा, हालांकि वह कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। क्योंकि बिग बॉस के फिनाले में पहले भी कई बार फैंस को झटके मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की फैमिली के बारे में दिलचस्प बातें जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।